Jennifer Winget Selects Uk For Her Destination Wedding With Boyfriend William Ishmael After 12 Years Of Divorce With Karan Singh Grover

Jennifer Winget Selects Uk For Her Destination Wedding With Boyfriend William Ishmael After 12 Years Of Divorce With Karan Singh Grover


Jennifer Winget Second Marraige: जेनिफर विंगेट टीवी इंडस्ट्री की एक जाने-माने अभिनेत्री है और आपको बता दें कि इस समय उनको लेकर एक गुड न्यूज़ भी सामने आ रही है। खबरों की माने तो जेनिफर विंगेट जल्दी ही दुल्हन बनने वाली है। तो चलिए आज हम जानेंगे कि उनके होने वाले हस्बैंड कौन है और वह कहां पर शादी करने जा रही है?

Jennifer Winget

दुल्हन बनने को तैयार है जेनिफर विंगेट?

जेनिफर विंगेट को करण सिंह ग्रोवर से तलाक लिए हुए तकरीबन 12 साल हो चुके हैं। अब अभिनेत्री दूसरी शादी करके अपनी जिंदगी का एक नया सफर शुरू करने वाली है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबरों की माने तो गुरुवार यानी की 16 जुलाई को वह यूके में विलियम एशमाएल के साथ में शादी करने वाली है। उनकी शादी एक इंटिमेट सेरेमनी में होगी जिसमें सिर्फ करीबी लोग ही शामिल होंगे।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि दुल्हन Karleo का व्हाइट गाउन पहनने वाली है। जेनिफर विंगेट और विलियम की शादी की चर्चा काफी लंबे समय से हो रही है। अगर हम विलियम एशमाएल के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि वह सिंगापुर बेस्ट बिजनेसमैन है। लेकिन अभी तक दोनों की तरफ से शादी को लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जेनिफर के तलाक को हो चुके हैं 12 साल

12 साल पहले जेनिफर विंगेट ने टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। दोनों का रिश्ता 2 साल ही टिक पाया। इसके बाद में दोनों का तलाक हो गया था और अभिनेत्री भी काफी लंबे समय तक डिप्रेशन में चली गई थी और इंडस्ट्री से भी गायब हो गई थी। कुछ वक्त के बाद उन्होंने फिर से कम बैक किया। करण ने भी काफी साल पहले बिपाशा बसु से शादी कर ली थी और अब वह एक बेटी के पिता बन चुके हैं।