Jass Manak gets engaged to girlfriend Komal Tanwar Punjabi sensational singer engagement inside photos

Jass Manak gets engaged to girlfriend Komal Tanwar Punjabi sensational singer engagement inside photos


Jass Manak Komal Tanwar Engagement: पंजाबी सेंसेशन सिंगर जस मानक ने अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया अप्डेट के जरिए फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर की है। जस मानक ने अपनी सगाई की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

Jass Manak Komal Tanwar Engagement

जस मानक ने अपनी गर्लफ्रेंड कोमल तनवर से सगाई कर ली है। कपल ने ग्रैंड सेलिब्रेशन में एक दूसरे के साथ रिंग एक्सचेंज की है। जस मानक और कोमल के फोटोशूट की तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है और ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

तस्वीरों में जस मानक और कोमल के दो अलग अलग लुक देखने को मिल रहे हैं। इस दौरान जस कभी कोमल को निहारते तो कभी उन्हें पायल पहनाते और उन्हें प्यार करते दिखाई दे रहे हैं। सोने के गहनों में सजी दुल्हनिया से किसी की भी नजर हटने का नाम नहीं ले रही हैं।

बताया जा रहा है कि इस सगाई सेरेमनी ने परिवार वाले और बेहद नजदीकि लोग ही शामिल रहे। जस मानक के इस पोस्ट पर तमाम सेलेब्स से लेकर उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस न्यूली इंगेज्ड कपल को बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही अब हर किसी को जस मानक और कोमल की शादी का भी काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।