Ishqbaaz Actress Navina Bole On If Actors Got Carried Away During Bold Scenes

Ishqbaaz Actress Navina Bole On If Actors Got Carried Away During Bold Scenes


Navina Bole On Intimate Scenes: अक्सर फिल्मों या फिर टीवी शोज में इंटीमेट सीन देखना काफी ज्यादा आम हो चुका है। काफी सारी हसीनाएं ऐसी है जिन्होंने टीवी पर तो संस्कारी लड़की या बहू का किरदार निभाया लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हीरो के साथ रोमांटिक सीन्स दे दिए।

Navina Bole

लेकिन काफी सारे लोग यही सोचते हैं कि इंटिमेट सीन्स के दौरान क्या कई बार रोमांस करते समय एक्टर्स सीन में बहक जाते हैं? इसके जवाब में नवीना बोले ने बहुत ही बेहतरीन तरीके से अपना मत रखा और बताया।

क्या इंटीमेट सीन्स में हो जाति हो नियत खराब?

नवीना बोले को बिग बॉस फेम अर्शी खान के पॉडकास्ट में देखा गया जहां पर उन्होंने अपने करियर से लेकर शो में दिखाए जाने वाले बोल्ड सीन्स को लेकर भी रिएक्शन दिया। नवीना से अर्शी ने सवाल किया कि “आपने ऑन स्क्रीन रोमांस किया है, क्या कभी भी ऑफस्क्रीन भी करने का मन हुआ है? क्या कई बार नियत खराब हो जाती है?”

बोल्ड सीन्स पर बोलीं नवीना बोले

नवीना बोले ने इसके जवाब में बात करते हुए कहा कि “कुछ भी हो सकता है। हम लोग तो नॉर्मल है और किसी को लेकर अट्रैक्शन महसूस होना यह नेचुरल है। उसे पसंद करना भी काफी नेचुरल है। कई बार ऐसा भी हो जाता है कि आप को-स्टार को लेकर अट्रैक्टिव हो जाते हो। ज्यादातर जब आप रोमांटिक सीन करते हो तो यह काफी नेचुरल होता है।”

कैसे लोगो को डेट करती हैं नवीना बोले?

नवीना बोले ने आगे बात करते हुए कहा कि “वह इस शख्स को डेट करती हैं जिनको लेकर वह फिजिकल अट्रैक्ट होती है। वरना मेरे लिए रिश्ते में रहना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है।”

नवीना बोले का करियर और निजी लाइफ

नवीना बोले की बात करें तो आपको बता दें कि वह टीवी शो इश्कबाज, जीनी और जूजू और मिले जब हम तुम जैसे शोज में नजर आ चुकी है। इस समय वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम कर रही है। उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो वह तलाकशुदा है और उन्होंने 2017 में एक्टर करणजीत के साथ में शादी की थी। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाया और 2024 में तलाक हो गया।