Sakshi Jha Troll For Her Controversial Statement: कॉमेडियन समय रैना का मशहूर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का दूसरा सीजन और शुरू हो चुका है। अब हाल ही के लेटेस्ट एपिसोड में एक फीमेल कंटेस्टेंट साक्षी झा ने खुद को मेल हेटर कहकर अपने लिए मुसीबत खड़ी कर ली है। दरअसल वह इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट है जिन्हे सभी जजेस से जीरो नंबर मिले। हालांकि उन्होंने खुद को 8 नंबर दिए। लेकिन अपने विवादित बयानों के चलते वह काफी चर्चा में है।

साक्षी झा को जमकर किया जा रहा है ट्रोल
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के ऑडिशन राउंड में साक्षी ने खुद को ‘मैन हेटर’ बता दिया। उन्होंने कहा कि वह मर्दों से नफरत करती हैं। उन्होंने लिखा कि पति को दारू पीकर मारना है। साक्षी द्वारा यह भी दावा किया गया कि वह न सिर्फ मर्दों को ना पसंद करती हैं बल्कि अपने पिता से लेकर भाई से भी काफी नफरत करती हैं।
हालांकि साक्षी की यह बात वहां पर बैठे हुए जजों को बिल्कुल भी रास नहीं आई। समय रैना के अलावा सभी पैनलिस्टों ने उन्हें जीरो नंबर दे दिए। इसके बाद में समय रैना ने दर्शकों से उनकी परफॉर्मेस को स्कोर देने के लिए भी कहा था तो दर्शकों ने भी चिल्लाते हुए जीरो कहा।
साक्षी ने बताई अपनी फेंटेसी
साक्षी का ऑडिशन वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। समय रैना ने इस पर कहा कि आपका लक्ष्य ये दारू पीकर पति को मारना है? इस पर साक्षी ने जवाब देते हुए कहा कि मुझे सच में बेल्ट से उसे मारना है। इस वक्त समय में सवाल किया की बेल्ट से ही क्यों मारना है? तो साक्षी ने कहा कि यह मेरी फैंटेसी है कि कुछ रेड फ्लैग जैसा जिंदगी में होना चाहिए।
साक्षी झा हो रही जमकर ट्रोल
अगर हम साक्षी झा की बात करें तो वह बिहार के रहने वाली है। वो टीचर होने के साथ-साथ सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर भी है। इंस्टाग्राम पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अब हाल ही में उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जब से वायरल हुआ है तभी से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
लोग भी कर रहे वीडियो पर कमेंट
एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि इसके जैसे लोगों के वजह से ही बहुत सारे लोग फेमिनिज्म से नफरत करने लग गए हैं। वह पूरी तरीके से दिखावटी फेमिनिस्ट वाली मानसिकता को दर्शाती है।



