“If Harbhajan Singh has the guts, let him step into the ring and face me” – S. Sreesanth

“If Harbhajan Singh has the guts, let him step into the ring and face me” – S. Sreesanth


Sreesanth on Harbhajan Singh: भारतीय टीम का थप्पड़ कांड तो आपको याद ही होगा। मैच खत्म होने के बाद हरभजन सिंह ने एस श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया था। हालांकि इस घटना को काफी समय हो चुका है लेकिन किसी ना किसी तरह से ये सामने आता रहता है।

Sreesanth

हरभजन सिंह अक्सर इस बात का जिक्र करते हैं। लेकिन अब श्रीसंत ने भड़कते हुए हरभजन सिंह को चैलेंज किया है और रिंग में आकर मुकाबला करने की बात कही है। इस खुली चुनौती के सामने आने के बाद दोनों के फैंस सोशल मीडिया पर बहस कर रहे हैं और इस चैलेंज को लेकर काफी कुछ कह रहे हैं।

क्या बोले श्रीसंत?

इस दौरान पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत लल्लनटॉप से बात कर रहे थे। कहा जा रहा था कि इस थप्पड़ कांड का जिक्र अक्सर भज्जी करते रहते हैं। इसी को लेकर श्रीसंत ने उनको खुली चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा, ‘अगर भज्जी में हिम्मत है तो वह रिंग में आकर मेरा मुकाबला करे।’

इसके बाद श्रीसंत का ये बयान वायरल हो रहा है लेकिन अभी तक हरभजन सिंह की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन इसपर सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगी टर्बनेटर क्या कहते हैं और इसको किस तरह से लेते हैं। हरभजन सिंह ने काफी पहले श्री से इसको लेकर माफी मांगी थी और दोनों के बीच रिश्ते पहले ही तरह सामान्य हो गए थे।

क्या बोले लोग?

इस बयान के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”पहले थप्पड़ खा लिया था, अब रोने से क्या फायदा।” एक ने लिखा, ”बिल्कुल सही श्रीसंत भाई।” एक ने लिखा, ”तगड़ी बॉडी है इसकी भज्जी को पीट देगा।” एक ने लिखा, ”अब वो पॉवरफुल के साथ साथ बीजेपी का सदस्य भी है, सब पाप धुलते है यहाँ समझे श्रीसंत जी।” एक ने लिखा, ”बेहतरीन ऑफर।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।