Harshad Chopra Reveals That He Attempting Suicide Cut His Wrist After Breakup With Girlfriend Lock Upp 2

Harshad Chopra Reveals That He Attempting Suicide Cut His Wrist After Breakup With Girlfriend Lock Upp 2


Harshad Chopra Reveals He Attempts Suicide: हर्षद चोपड़ा टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता है और आपको बता दें कि इस समय वह लॉकअप सीजन 2 में नजर आ रहे हैं। जहां पर उनकी जोड़ी शिवांगी जोशी के साथ में खूब पसंद की जा रही है। लेकिन इस हफ्ते वह शो से बाहर जाने के लिए रिस्क में थे और उन्होंने अपनी जिंदगी का एक सीक्रेट रिवील करके खुद को सेफ कर लिया।

Harshad Chopra

हर्षद चोपड़ा ने इस दौरान अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा हुआ एक बड़ा खुलासा कर दिया है। अभिनेता ने बताया है कि जब वह मुंबई पहली बार आए थे और उनकी एक गर्लफ्रेंड बनी थी जो उनका पहला प्यार थी। उस रिश्ते के टूट जाने के बाद में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और वह इतने ज्यादा दर्द में थे कि उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की।

गर्लफ्रेंड ने छोड़ा तो एक्टर ने काट लिया हाथ

इस दौरान बात करते हुए हर्षद चोपड़ा ने बताया कि “मेरी जिंदगी का ब्रेकिंग प्वाइंट मेरा पहला रिलेशनशिप था। हमारे बीच कुछ ऐसा हो गया था जिससे कि वह काफी नाराज हो गई थी। उसने मुझे कॉल किया और बताया कि मैं कहीं हूं और किसी दूसरे के साथ में हूं। मैं तब जो महसूस कर रहा था वह नहीं करना चाहता था। मुझे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था तो मैंने अपना हाथ ही काट लिया।”

मुश्किल से हॉस्पिटल पहुंचे हर्षद

एक्टर ने आगे बात करते हुए बताया कि “उसके निशान आज भी मेरे हाथ पर है। लेकिन फिर भी मुझे कुछ नहीं हुआ। मैं उठा और थोड़ा सा डर गया था। जैसे तैसे हॉस्पिटल गया और वहां पर मेरा इलाज हुआ। पहले तो उन्होंने मेरा इलाज करने से मना कर दिया था क्योंकि उनका कहना था कि यह एक पुलिस केस है। लेकिन फिर मैं उनके हाथ पैर जोड़े और कहा कि प्लीज मुझे बचा लो। बाद में मुझे अकल आएगी यह सब कुछ नहीं करना चाहिए और कभी खुद को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।”

पिता से छुपाया सच

हर्षद चोपड़ा ने यह भी बताया कि उन्होंने यह सीक्रेट अपने पिता से भी नहीं बताया। वह तब 22 या 23 साल के थे। अपने करियर को बनाने के लिए मुंबई आए थे। तब उनके साथ में ऐसा हादसा हुआ था। उनका यह रिलेशनशिप 8 से 9 महीने चला था। बहुत बुरी तरह टूट गए थे और खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। लेकिन अभिनेता ने बताया कि इस हादसे के बाद वह लड़की उनकी जिंदगी में वापस आ गई थी।

रितेश देशमुख ने लोगों को दी सलाह

हर्षद चोपड़ा की इन बातों को सुनने के बाद में वहां पर मौजूद रितेश देशमुख ने लोगों को सलाह दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी किसी से प्यार करता है तो उसके टूट जाने के बाद में खुद को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। वह किसी से भी जाकर बात करें लेकिन खुद को चोट नहीं पहुंचानी चाहिए। हर्षद ने आगे कहा कि तब उन्होंने बेवकूफी में ऐसा कदम उठा लिया था। नहीं बचते तो आज जिंदा नहीं होते।