Harshad Chopra Reveals Being Molested At The Age Of 9 Feeling Afraid Of Gay Lock Upp 2

Harshad Chopra Reveals Being Molested At The Age Of 9 Feeling Afraid Of Gay Lock Upp 2


Harshad Chopra Molested At 9: एकता कपूर का रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 इस समय काफी ज्यादा इमोशंस से भर चुका है क्योंकि शो के कंटेस्टेंट्स द्वारा इतने भावुक सीक्रेट्स सामने ले जा रहे हैं जिसके बाद पूरे सोशल मीडिया पर शो की ही चर्चा हो रही है। इसी बीच हर्षद चोपड़ा का भी बड़ा सीक्रेट खुल चुका है।

Harshad Chopra

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही के शो के एपिसोड में टीवी के जाने-माने एक्टर हर्षद चोपड़ा ने अपना बेहद ही हैरान कर देने वाला सीक्रेट रिवील कर दिया है। उन्होंने बताया कि जब वह सिर्फ 9 साल के थे तो उन्हें किसी जानने वाले ने मोलेस्ट करने की कोशिश की थी।

छोटी सी उम्र में हर्षद हुए मोलेस्ट

हर्षद चोपड़ा ने बहुत ही हिम्मत के साथ में अपना सीक्रेट रिवील किया और कहा कि “मैं तब 9 से 10 साल का था। मेरे माता-पिता लोगों पर भरोसा करते थे तो कई बार बच्चों को दूसरों के पास में छोड़कर चले जाते थे। एक बार ऐसे ही मुझे कहीं पर छोड़ कर चले गए थे और उन पर पूरी कम्युनिटी भरोसा करती थी।”

सोते हुए एक्टर संग शख्स ने की गंदी हरकत

एक्टर ने आगे कहा कि तो “मैं डरा सहम सा रहता था। रात में उस शख्स ने मेरे साथ में गंदी हरकत करने की कोशिश की और मैंने पूरे कपड़े भी पहने हुए थे। मैं लेटा हुआ था और वह शख्स मेरे ऊपर था। मुझे पता भी नहीं चला कि क्या हो रहा है और मैं डर गया था। मैंने उसे ऐसा दिखाया कि मैं सो रहा हूं और किसी को भी यह बात नहीं बताई थी।”

हर्षद ने बताया कि “दूसरी बार में उसने मुझे गोद में उठाने के बहाने गलत हरकत करने की कोशिश की थी। तब भी मुझे नहीं पता था कि यह मेरे साथ में क्या हो रहा है। मुझे यह नहीं पता था कि कैसे सवाल पूछना है और मैं बहुत ज्यादा डरा हुआ था।”

एक्टर ने पेरेंट्स से की अपील

इस दौरान हर्षद चोपड़ा ने सभी माता-पिता से अपील की और कहा कि अपने बच्चों को किसी के भी पास में नहीं छोड़ना चाहिए। बच्चों से इतनी बात करनी चाहिए कि अगर वह बात ना भी करना चाहे तब भी उन्हें करनी पड़े। उस शख्स का पर्दा फास्ट होना बहुत जरूरी है और एक्टर ने बताया कि उन्हें मोलेस्ट करने वाला शख्स आज भी है। वह मजे में रहता है और इस इंसिडेंट के चलते वह गे लोगों से डरने लगे हैं। वो उनसे नफरत तो नहीं करते लेकिन उनसे डरते हैं।

हर्षद को सभी ने लगाया गले

हर्षद चोपड़ा के इस सीक्रेट के रिवील हो जाने के बाद में हर किसी ने उन्हें गले लगा लिया। राम कपूर और शिवांगी भी उनके इस सीक्रेट को सुनने के बाद काफी ज्यादा रोने लगे। राम कपूर ने भी सभी माता-पिता से अपील की है और कहां है कि अपने बच्चों को किसी के भी पास नहीं छोड़ना चाहिए।