Gautami Kapoor Apologizes To Shreya Kalra For Husband Ram Kapoor Behavior Inside Lock Upp 2

Gautami Kapoor Apologizes To Shreya Kalra For Husband Ram Kapoor Behavior Inside Lock Upp 2


Gautami Kapoor Apologizes To Shreya Kalra: नेटफ्लिक्स का लोकप्रिय रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 इस समय काफी विवादों में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इस समय काफी सारे वीडियो शो के वायरस होते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल कुछ वक्त पहले एक्टर राम कपूर एक विवाद में आ गए थे। दरअसल विभाग कब शुरू हुआ जब एक्टर का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह कंटेस्टेंट और कंटेंट क्रिएटर श्रेया कालरा को गाल पर किस करते हुए नजर आए।

Gautami Kapoor Shreya Kalra

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा आलोचना की गई थी और काफी सारे लोगों को ऐसा लगा कि श्रेया उस दौरान काफी अनकंफरटेबल थी। इस विवाद के बीच में राम कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस गौतमी कपूर ने उनका पहले तो बचाव किया और अब शो में पहुंचकर श्रेया से माफी मांगी।

गौतमी कपूर ने श्रेया से मांगी माफी

हाल ही में राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर और श्रेया के बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल की शो में एंट्री हुई। इस दौरान राम कपूर की पत्नी गोतमी ने श्रेया के सामने हाथ जोड़कर अपने पति की तरफ से माफी मांगी। कहा कि “माताजी, अगर कोई गलती हुई है तो माफ कर दो। अगर इन्होंने आपको गलत तरीके से टच किया है या फिर आप पर थूका है तो मैं इनकी तरफ से माफी मांगती हूं।”

गौतमी कपूर आगे कहती है कि “अगर मैं आपको गले लगा लूं तो तुम कुछ नहीं कहोगी ना। अगर राम की वजह से किसी भी महिला को अनकंफरटेबल महसूस होता है तो मैं उनकी तरफ से उनसे माफी मांगना चाहती हूं। मैं उनका बचाव तो नहीं कर रही हूं लेकिन वह ऐसे ही है। वह एक टेडी बेयर जैसे व्यक्ति हैं।” इस पर श्रेया ने मुस्कुराया और कहा कि कोई बात नहीं।

राम को लेकर श्रेया ने किया था दावा

दरअसल आपको बता दें कि श्रेया ने शो के दौरान राम कपूर के बर्ताव को लेकर अपनी नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि “जब शिवांगी अपना टास्क कर रही थी तो राम सर उनके काफी करीब आ गए थे। तो हर्षद ने कहा कि इतना पास मत आओ। इसके बाद उन्होंने सॉरी भी कहा था लेकिन कैसी सॉरी? वह बात करते वक्त हर जगह थूकते रहते हैं। उन्हें सामने से कहना चाहिए और उन्होंने सच में हर जगह थूका है।”

राम कपूर को लेकर श्रेया ने आगे यह भी कहा था कि “कुछ दायरे बनाकर रखना जरूरी है और इस बार अगर वह मुझे किस करने की कोशिश करेंगे तो मैं उनका मुंह पकड़ कर कहूंगी कि मेरे पिता भी मुझे इतना ज्यादा किस नहीं करते हैं तो आप अभी मुझे किस न करो। मैंने उन्हें तीन बार बचाया था और उन्होंने मेरे लिए कुछ भी नहीं किया। मुझे आपकी सीनियरिटी का सम्मान करने पर शर्म भी आती है और मैं ऐसे सीनियर्स पर थूकती हूं।”