Farrhana Bhatt Once Reveals Escaping A Casting Couch Trap After Being Taken To A Fake Director House

Farrhana Bhatt Once Reveals Escaping A Casting Couch Trap After Being Taken To A Fake Director House


Farrhana Bhatt Casting Couch Experience: फरहाना भट्ट इस समय खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग में काफी ज्यादा व्यस्त है। हालांकि वह लैला मजनू और सिंघम अगेन जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। लेकिन कुछ वक्त पहले ही उन्होंने कास्टिंग काउच स्कैम को लेकर बात की थी।

Farrhana Bhatt

फरहाना भट्ट ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

बिग बॉस 19 से मशहूर हुई फरहाना भट्ट ने दैनिक भास्कर के साथ एक इंटरव्यू के दौरान बेहद ही हैरान कर देने वाला खुलासा किया था। जहां पर वह किसी का शिकार बनने से बाल-बाल बच गई थी।

फरहाना भट्ट का जन्म कश्मीर में 15 मार्च 1997 में हुआ था। फरहाना भट्ट ने खुलासा किया कि करियर की शुरुआती वक्त में एक महिला ने उन्हें बॉलीवुड फिल्म का झांसा देकर मुंबई बुला लिया था।

फ़िल्म का झांसा देकर बुलाया मुंबई

फरहाना भट्ट ने इस पर बात करते हुए बताया कि मुझे कहा गया था कि “शूटिंग शुरू होने जा रही है और होटल में रहने का इंतजाम भी हो चुका है। लेकिन जब मैं मुंबई पहुंची तो मुझे एक कथित डायरेक्टर के घर पर ले जाया गया।”

अभिनेत्री ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि “मुझे वहां पर रात में कॉन्ट्रैक्ट पढ़ने के लिए दिया गया था और उसमें ऐसी ऐसी शर्ते लिखी हुई थी कि एक्टर्स को हफ्तों तक डायरेक्टर के फार्म हाउस पर रहना पड़ेगा।”

कॉन्ट्रैक्ट पढ़ते ही समझ गई थी एक्ट्रेस

फरहाना भट्ट ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि “कॉन्ट्रैक्ट पढ़ते ही मुझे समझ आ गया था कि मामला कुछ गड़बड़ है। मैंने उस महिला को कॉल किया और डायरेक्टर ने मुझे कमरे में बुलाया तो मैं काफी ज्यादा डर गई थी।”

अभिनेत्री ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि “उसने मुझे कमरे में बिठाकर रखा और मैंने सिक्योरिटी के लिए फूलदान भी हाथ में ले लिया था। मैंने अपनी दोस्त से कह दिया था कि कुछ भी गलत हुआ तो हमला कर दूंगी।”

जैसे तैसे घर वापस पहुंची फरहाना भट्ट

फरहाना भट्ट ने बताया कि बाद में उन्होंने उस कथित डायरेक्टर पर दबाव बनाकर अपने और अपनी दोस्त के लिए वापसी की टिकट करवा ली थी और बहुत ही सुरक्षित श्रीनगर वापस पहुंच गई थी। बाद में अभिनेत्री को पता चला कि वह कथित डायरेक्टर काफी सारे लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है और प्रोड्यूसर्स से पैसे लेकर भी गायब हो चुका था।