Diljit Dosanjh childhood worst memory Diljit dosanjh Parents Sent Away To His Uncle At The Age Of 11

Diljit Dosanjh childhood worst memory Diljit dosanjh Parents Sent Away To His Uncle At The Age Of 11


Diljit Dosanjh Childhood: दिलजीत दोसांझ एक मशहूर अभिनेता होने के साथ-साथ सिंगर भी हैं। लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को बहुत ही काम शेयर करते हुए नजर आते हैं। लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने बचपन को लेकर एक ऐसी बात शेयर कर दी थी जिससे कि हर एक बच्चे और माता-पिता का दिल टूट जाएगा। उन्होंने बताया कि जब वह बहुत छोटे थे तो उन्हें उनके मामा के साथ में रहने के लिए लुधियाना भेज दिया गया था।

Diljit Dosanjh

दिलजीत दोसांझ के मामा ने उनके माता-पिता से सवाल किया था कि क्या वह उन्हें अपने साथ में लेकर जा सकते हैं। तो इस पर सिंगर के माता-पिता ने भी हामी भर दी थी और उनसे पूछा तक नहीं था कि वह अपने मां के साथ में अपने माता-पिता से दूर जाना चाहते हैं या नहीं।

छोटी सी उम्र में पेरेंट्स से दूर हो गए थे दिलजीत दोसांझ

दिलजीत दोसांझ ने खुलासा किया कि उनके पेरेंट्स यही चाहते थे कि उनकी बेसिक नीड्स जैसे खाने से लेकर घर और स्कूल के पढ़ाई पूरी हो पाए। इसी वजह से उन्होंने उन्हें अपने मामा के साथ में जाने दिया। वह अपने पेरेंट्स से बहुत प्यार करते हैं और उनका बहुत सम्मान भी करते हैं लेकिन उनके इस फैसले ने उनके रिश्तों को पूरी तरीके से खराब करके रख दिया था।

दिलजीत दोसांज का अकेले बीता बचपन

दिलजीत दोसांझ ने अपने बचपन को लेकर बात करते हुए बताया कि वह अपने मां के साथ में लुधियाना में एक बहुत ही छोटे से कमरे में रहते थे। वह बस स्कूल चले जाते थे और स्कूल से वापस आ जाते थे। उनके पास में कुछ भी करने के लिए नहीं होता था। वहां पर टीवी भी नहीं था और उनके पास में बहुत ही खाली वक्त हुआ करता था।

पेरेंट्स से नहीं कर पाते थे बात

दिलजीत दोसांझ ने खुलासा किया था कि तब मोबाइल फोन नहीं होते थे और अगर किसी से फोन पर बात करनी भी होती थी तो उसके पैसे लगते थे। इसी वजह से वह अपने पेरेंट्स से बात भी नहीं कर पाते थे। इसी के चलते वह अपने परिवार से काफी दूर हो गए। एक्टर ने बताया कि जब उन्हें अपने घर से दूर अपने मामा के साथ में भेज दिया गया था तो उनकी उम्र सिर्फ 11 साल की थी।