Dhamaal 4 Advance Booking: धमाल फ्रेंचाइजी ने लोगों को कितना हंसाया है ये किसी से छिपा नहीं है। अब इसकी चौथी फिल्म को लेकर चर्चा है और 10 जुलाई को धमाल 4 बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। 2007 में शुरु हुआ ये सफर अब साल 2026 तक आ चुका है।

कहा जा रहा है कि इस फिल्म में वही मासूमियत है जो कि पहली वाली धमाल में थी। इस वक्त फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर चर्चा है जिसकी शुरुआत मंगलवार 7 जुलाई की शाम 4:30 बजे से हो गई है।
ताजा जानकारी के आने तक इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अपना जलवा दिखाया है और कहा जा रहा है कि फिल्म काफी शानदार ओपनिंग करने वाली है।
धमाक 4 की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
फिल्म की टिकट के लिए लोग काफी उत्साहित हैं और बुकिंग साइट ‘बुक माय शो’ से पता चला है कि इसपर अभी तक 1,25,000 से ज्यादा लोगों ने अपनी रुचि दिखाई है। इसके अलावा 41 घंटे में इस फिल्म के करीब 43907 टिकटें बिकी हैं जो कि प्री-बुकिंग है। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें को इस फिल्म ने अबतक 1.12 करोड़ रुपए के टिकट्स बेचे हैं और ब्लॉक टिकट्स को जोड़ जाए तो ये आंकड़ा 3.30 करोड़ पहुंचेगा। इसके बाद लोग हैरान हैं कि ये आंकड़ा उतना शानदार नहीं है जितना होना चाहिए। हालांकि कुछ फिल्म वर्ड ऑफ माउथ से भी चलती हैं और ये धमाल के साथ संभव है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये पहले रिलीज हुई धमाल फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है और लोगों का कहना है कि फिल्म कमाल की होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर ने काफी गुदगुदाया है।
फिल्म की स्टारकास्ट
इस बार धमाल काफी लंबी स्टारकास्ट के साथ आ रही है। इस लिस्ट में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफ़री, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेन्द्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, श्रिया पिलगांवकर, ताहा शाह और बृजेंद्र काला भी नजर आने वाले हैं। पहली फिल्म में अजय देवगन नहीं थे लेकिन बाद में उन्होंने इस फ्रेंचाइजी को जॉइन किया था।



