Devoleena Bhattacharjee Sparks Massive Internet Debate Over Her Reservation Comments

Devoleena Bhattacharjee Sparks Massive Internet Debate Over Her Reservation Comments


Devoleena Bhattacharjee Trolled On Her Reservation Comment: टीवी की गोपी बहू बनकर मशहूर हुई देवोलीना भट्टाचर्जी एक बार फिर से काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल इस बार उनका एक ऐसा सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें वह मंत्र उच्चारण, आरक्षण, जाति और नौकरी को लेकर विवादों में आ गई है।

Devoleena Bhattacharjee

X पर एक यूजर द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया था। इस वीडियो में कुछ ब्राह्मण बच्चे वेद की पढ़ाई करते और मंत्र उच्चारण करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए यूजर सवाल उठता है कि ऐसी धार्मिक पढ़ाई का देश के विकास में क्या ही योगदान है? शख्स लिखता है कि इसे सिर्फ एक जाति विशेष को फायदा मिलेगा क्योंकि बड़े होकर यह मंदिरों में पुजारी या ट्रस्टी बन जाते हैं। इसके बाद इस पोस्ट पर काफी ज्यादा बहस देखने को मिली।

देवोलीना भट्टाचर्जी का कमेंट वायरल

इसके बाद एक दूसरा यूजर इसी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखता है कि “पढ़ाई लिखाई के वक्त मंत्रोच्चार करेंगे और फिर नौकरी नहीं मिलेगी तो आरक्षण को दोष दिया जाएगा। यह शर्मनाक है।” इस पर देवोलीना भट्टाचर्जी ने जवाब देते हुए कमेंट किया कि “मंत्र उच्चारण करके देखो। आरक्षण की कोई जरूरत ही नहीं पड़ेगी। खुद भी ज्ञानी बनोगे और दूसरों को भी कोई तकलीफ नहीं होगी।” अब एक्ट्रेस का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

देवोलीना भट्टाचर्जी पर लोगों ने कसे तंज

देवोलीना भट्टाचर्जी के इस पोस्ट के बाद में काफी सारे लोगों ने उनकी आलोचना करना शुरू कर दिया है। कुछ लोगों ने तो उन्हें कहा कि मंदिरों में पुजारी बनने का अधिकार हर किसी को प्राप्त नहीं होता है तो कुछ ने उनके इस तर्क पर सवाल भी उठाए।

एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि आपकी बातों में उतना ही लॉजिक है जितना आपकी टीवी शोज में होता है। एक अन्य यूज़र ने उन पर राजनीतिक चाटुकारिता करने का भी आरोप लगाया। काफी सारे लोग अभिनेत्री का सपोर्ट करते हुए भी नजर आए और कुछ लोगों ने उनकी इंटरफेस मैरिज पर भी ताने मारे।

हर मुद्दे पर राय रखती हैं देवोलीना भट्टाचर्जी

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब देवोलीना भट्टाचर्जी सोशल मीडिया पर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखती हुई नजर आई। इससे पहले भी वह कई मुद्दों पर बात कर चुकी है। कुछ वक्त पहले उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का जिक्र करते हुए पंजाब, केरल और कर्नाटक के शिक्षा मंत्रियों के इस्तीफे की भी मांग कर डाली थी।