CJP Protest: ‘जरूरत पड़ी तो कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ सड़क पर उतरूंगी’, ममता बनर्जी का बड़ा बयान

CJP Protest: ‘जरूरत पड़ी तो कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ सड़क पर उतरूंगी’, ममता बनर्जी का बड़ा बयान


कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारी भारी बारिश और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद पूरी रात दिल्ली के जंतर-मंतर पर डटे रहे. प्रदर्शनकारी शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.  एक दिन पहले ही प्रदर्शनकारियों ने संसद चलो मार्च निकाला था. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी और पुलिस ने मार्च को रोकने के लिए कार्रवाई की थी. इसके बाद भी प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे और जंतर-मंतर पर अपना आंदोलन जारी रखा.

इसी बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नेता और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वह खुद भी कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगी. ममता बनर्जी के इस बयान को आंदोलन के प्रति राजनीतिक समर्थन के रूप में देखा जा रहा है. उनके बयान के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक चर्चा और तेज हो गई है. हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह कब और किस रूप में प्रदर्शन में शामिल हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है और प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर सरकार से बातचीत तथा ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. राजधानी में सुरक्षा एजेंसियां भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे.

जंतर-मंतर पर हजारों लोग जमा हुए

सोमवार को संसद तक प्रस्तावित मार्च के लिए जंतर-मंतर पर हजारों लोग जमा हुए. प्रदर्शनकारियों के संसद की ओर मार्च करने की कोशिश के दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े और बल प्रयोग किया. हिंसा के लिए दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को दोषी ठहराया. प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के लिए जवाबदेही तय करने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 20 जून को आंदोलन शुरू हुआ था.

ये भी पढ़ें: CJP Protest LIVE: स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के विरोध में राहुल-प्रियंका गांधी का मार्च, PM आवास के पास नारेबाजी