Celina Jaitly, currently fighting a divorce case, advised girls to do this before marriage

Celina Jaitly, currently fighting a divorce case, advised girls to do this before marriage


Celina Jaitley advise for Girls: सेलिना जेटली को कुछ दिनों पहले अपने बच्चे की कब्र पर देखा गया था। अभिनेत्री एक बुरे दौर से गुजर रहीं हैं। पति पीटर हाग के साथ उनके रिश्ते खराब हो गए थे और इसी को लेकर उनके तलाक का केस चल रहा है।

Celina Jaitley

ना सिर्फ तलाक बल्कि बच्चे किसके पास रहेंगे इसकी कस्टडी का केस भी सेलिना लड़ रही हैं। इस बीच सेलिनी जेटली ने लड़कियों को एक सलाह दी है जिससे इस वक्त वो जूझ रही हैं। उनका कहना है कि, लड़कियों से अपील की है कि वो अपने नाम वाली प्रॉपर्टी का अग्रीमेंट जरूर बनवाकर रख लें।

क्या बोलीं एक्ट्रेस?

पति के साथ चल रहे केस को लेकर सेलिना जेटली ने बात की है। लड़कियों से उनका कहना था कि, शादी से पहले अपनी प्रॉपर्टी का अग्रीमेंट बनवाना जरूरी है वरना बाद में सब कानूनी मामला बनकर रह जाता है। सेलिना ने पति पीटर हाग पर की गंभीर आरोप लगाए थे जिसका केस चल रहा है।

पति को लेकर घरेलू हिंसा और मारपीट के अलावा शारीरिक शोषण के आरोप लगाए गए थे। हालांकि अब ये मामला इन चीजों से हटकर प्रॉपर्टी तक पहुंच गया है। सेलिना जेटली ने शायद ही कभी सोचा होगा कि जिस शख्स के लिए अच्छा खासा करियर छोड़ दिया वही एक दिन धोखा दे देगा। फिलहाल वो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है और फैंस साथ दे रहे हैं।

पति ने किया ऐसा हाल?

सेलिना जेटली के वकील की मानें तो एक्ट्रेस के साथ उनके पति ने काफी बुरी व्यवहार किया है। मामला शोषण का ही नहीं बल्कि आर्थिक रूप से भी सेलिना को झटका दिया है और उनके सारे क्रेडिट और डेबिट कार्ड ले लिए ताकि पैसों का कंट्रोल उनके हाथ में रहे। अपने परिवार के भरण पोषण के लिए वो अपनी पत्नी के पैसों का इस्तेमाल कर रहे थे। बॉलीवुड एक्ट्रेस का आरोप है कि पति ने धोखे से उनकी 20 करोड़ तक की संपत्ति अपने नाम करवा ली है। हालांकि देखने वाली होगी कि अदालत इसपर क्या फैसला सुनाती है।