Bigg Boss 20: Rapper Santy Sharma lashed out at the ‘Cockroach Janata Party entered Bigg Boss!

Bigg Boss 20: Rapper Santy Sharma lashed out at the ‘Cockroach Janata Party entered Bigg Boss!


Santy Sharma in Bigg Boss 20: सलमान खान का शो बिग बॉस फिर से चर्चा में है और इसका सीजन 20 आने वाला है। सलमान खान साल भर चाहे कितनी भी बिजी क्यों ना रहें इस शो के लिए वक्त निकालते हैं और बार एक बड़ा धमाका होता है।

Santy Sharma

खबरें हैं कि ये शो सितंबर तक शुरु हो सकता है और इसके लिए कई प्रतियोगियों के नामों के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन इस वक्त एक रैपर के नाम को लेकर चर्चा है। जी हां हम बात कर रहे हैं सेंटी शर्मा की जो कि तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को खरी खोटी सुनाई थी और अपनी राय रखी थी।

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर अपनी राय रखने के बाद वो लगातार मशहूर हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि सेंटी शर्मा सलमान खान के रियलिटी शो में नजर आ सकते हैं।

कौन हैं सेंटी शर्मा?

सेंटी शर्मा एक मशहूर रैपर हैं और अपने धमाकेदार रैप को लेकर छाए रहते हैं। उनकी पहचान काफी तेजी से तब बढ़ी थी जब उन्होंने सीजेपी की आलोचना की थी। सेंटी ने लोगों से गुजारिश की थी वो इस आंदोलन में हिस्सा लेने से पहले सबकुछ सोच समझ लें। सेंटी शर्मा का आरोप था कि कॉकरोच जनता पार्टी सिर्फ इंटरनेट पर फैलाया गया एक ड्रामा लगती है। जो लोग बिना कुछ जाने इसको फॉलो कर रहे हैं वो पहले ये जान लें कि ये पार्टी की शुरुआत करने वाला कौन हैं और वो कौन लोग हैं जो कि इसके पीछे काम कर रहे हैं। सेंटी शर्मा इसके बाद काफी मशहूर हुए हैं और लोगों का मानना है कि वो इस रियालिटी शो में आएंगे।

इन सितारों के नाम भी हैं चर्चा में..

बिग बॉस इस साल अपना 20वां साल पूरा कर रहा है। सेंटी शर्मा के अलावा कहा जा रहा है कि इस शो में कई जाने माने सेलेब्स भी दिखाई देंगे। मेकर्स इस सीजन को थोड़ा खास बनाने के बारे में सोच रहे हैं। रिपोर्ट्स हैं कि इस शो में फैसल शेख (मिस्टर फैसू), ऋधिमा गुप्ता, अंजलि अरोड़ा, जन्नत जुबैर, आवेज दरबार और उर्फी जावेद जैसे लोग नजर आ सकते हैं।