Bhumi Pednekar badly troll for swan shiv pooja look Bhumi Pednekar shiv pooja in sunglasses western look

Bhumi Pednekar badly troll for swan shiv pooja look Bhumi Pednekar shiv pooja in sunglasses western look


Bhumi Pednekar Troll: सावन का महीना शुरू हो चुका है और देश भर लोग भगवान शिव की पूजा अराधना में लीन दिखाई दे रहे हैं। इस मामल में बॉलीवुड सेलेब्स भी किसी से पीछे नहीं है बल्कि बढ़ चढ़कर भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं। हालांकि अभिनेत्री भूमि पेडनेकर को जरा उनके पूजा करने के अंदाज को लेकर ट्रोल किया जा रहा है।

Bhumi Pednekar Troll

भूमि ने शेयर की शिव मंदिर की तस्वीरें

भूमि ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की। इस तस्वीरों में भूमि शिव मंदिर में भगवान शिव की पूजा करती दिखाई दे रही हैं लेकिन उनसे एक भारी गलती हो गई जो कि यूजर्स को पसंद नहीं आ रही है वो है पूजा के दौरान भूमि का ड्रेसिंग सेंस। इसी को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हे घेर लिया है।

जींस टॉप पहनकर, चश्मा लगाकर की पूजा

पहले बात करते हैं भूमि पेडनेकर की तस्वीरें और वीडियो की, इनमें वो एक शिव मंदिर में अनुष्ठान की तरह शिवलिंग पर जल चढ़ाती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक टॉप और ब्लू जींस पहनी हुई थी और अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने काला चश्मा भी लगाया हुआ था।

भूमि पेडनेकर ने तस्वीरों को दिया ये कैप्शन

अपनी तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए भूमि ने लिखा, ‘जैसे ही सावन शुरू होता है, मैं आसान जिंदगी की नहीं, बल्कि उसे शान से जीने की ताकत की दुआ मांगती हूं। हर हर महादेव।’ हालांकि, नेटिजन्स ने एक्ट्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि धार्मिक अनुष्ठान के दौरान इस तरह का चश्मा पहनना सही नहीं है। भूमि के पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘चश्मा उतार के पूजा कर सकते थे??’ दूसरे ने लिखा, ‘कम से कम चश्मा तो उतार लो।’

भूमि पेडनेकर की फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें, तो भूमि आखिरी बार अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत सिंह के साथ फिल्म ‘मेरे हसबैंड की पत्नी’ में नजर आई थीं। इसके अलावा वह 2026 में रिलीज हुई ‘दलदल’ नाम की वेब सीरीज में भी दिखाई दी थीं। अब भूमि ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ की स्टार कास्ट से जुड़ गई हैं। इस हिस्टोरिकल फिल्म में एक्ट्रेस कर्नाटक की महान योद्धा रानी बेलावाड़ी मल्लमा का किरदार निभाएंगी।