Bhojpuri Actress Kajal Raghwani Emotional Post For Her Fathers Sudden Demise

Bhojpuri Actress Kajal Raghwani Emotional Post For Her Fathers Sudden Demise


Kajal Raghwani Father Passes Away: काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री है लेकिन इस समय उनके घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता का निधन हो चुका है और इस खबर के सामने आने के बाद में परिवार के अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Kajal Raghwani

पिता के निधन के बाद में काजल राघवानी ने भी सोशल मीडिया पर एक बेहद ही भावुक पोस्ट किया और अपने पिता को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि “पापा, आपका जाना मेरे जीवन के लिए बहुत ही असहनीय दुख है। आपने जो संस्कार दिए और आपकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेगी। ईश्वर आपकी पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। भावभीनी श्रद्धांजलि!”

फैन्स ने भी जताया दुख

काजल राघवानी की इस पोस्ट पर उनके फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के काफी सारे सितारों ने भी कमेंट करते हुए उनके पिता को श्रद्धांजलि दी। आम्रपाली दुबे ने कमेंट करते हुए ओम शांति लिखा और दुख सहित किया। इसके अलावा अभिनेत्री के काफी सारे फैंस ने भी उन्हें मुश्किल वक्त से उबरने की ताकत देने की प्रार्थना की।

जल्द ही भोजपुरी बवाल में नज़र आएंगी काजल

अगर हम काजल राघवानी के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि वह भोजपुरी सिनेमा की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और कई सारी बेहतरीन हिट फिल्में भी दे चुकी है। लेकिन जल्दी ही उन्हें रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में देखा जाने वाला है। जो जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा।

इस शो का टीजर भी हाल ही में रिलीज किया गया है जिसमें काजल राघवानी का बेहद ही दमदार अंदाज देखने को मिला है। उनके साथ इस शो में पवन सिंह से लेकर निरहुआ और आम्रपाली दुबे के अलावा तेज प्रताप यादव भी नजर आएंगे। इस शो को 2 अगस्त से शुरू किया जाएगा।