Badshah Mother In Law Viral Post: रैपर और सिंगर बादशाह इन दिनों पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ अपनी शादी को लेकर काफी विवादों में आ गए हैं। ईशा रिखी ने अपने पति और रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर हैरान करने वाले पोस्ट लिखे हैं जिनमें उनसे बेबसी साफ देखने को मिल रही है। इस मामले में जहां बादशाह ने अभी तक चुप्पी साधे हुई है तो वहीं ईशा रिखी की मां के कुछ पोस्ट ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

ईश्वर तुम्हारा मरना मुश्किल कर देंगे
ईशा रिखी की मम्मी के पोस्ट पढ़कर हर कोई इसे उनकी बेटी की लाइफ में आए तूफान से जोड़ रहा है और नेटिजंस का कहना है कि ईशा रिखी की मम्मी ने ये पोस्ट बादशाह के लिए ही किए हैं। ईशा की मम्मी पूनम रिखी ने इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट किया हैं। एक पोस्ट में भगवान शिव की आराधना करती एक महिला की तस्वीर दिखाई दे रही है। जिसके साथ लिखा- ‘कर्म लौटकर जरूर आता है। अगर आपने किसी की जिंदगी मुश्किल बनाई है तो ईश्वर तुम्हारा मरना मुश्किल कर देंगे।’
कर्म कभी माफ नहीं करता
अपने दूसरी पोस्ट में लिखा, ‘कर्म कभी माफ नहीं करता। अगर आपने किसी को रुलाया है, तो एक दिन आपको भी आंसू बहाने पड़ेंगे। कर्म का लेखा-जोखा कभी गलत नहीं होता और समय आने पर वही निष्पक्ष न्याय करता है। भगवान आपको माफ कर सकते हैं, लेकिन आपका कर्म नहीं।’
ईशा रिखी ने तोड़ी थी चुप्पी
ईशा रिखी की मम्मी के ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं और नेटिजंस इस बादशाह के लिए उनके दिल की बद्दुआ बता रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले ईशा रिखी ने भी इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट साझा किया था। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए लिखा था कि कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं, जिनके निशान दिखाई नहीं देते। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक वह इसलिए चुप रहीं क्योंकि वह डरी हुई थीं। उन्हें लगता था कि उनके पति के पास प्रभाव, ताकत और संसाधन हैं, इसलिए चुप रहना ही सुरक्षित विकल्प है।




