Asma Abbas: फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन हसीनाएं रिलेशनशिप को लेकर नए नए ट्रेंड सेट करती रहती हैं। शादी, तलाक, अफेयर, लिव इन रिलेशन हर किसी की नई कहानी है। आज हम उन हसीना के बारे में बताने जा रहे हैं 60 की उम्र में शादी करने के फायदे भी गिना रही हैं। दरअसल, इस दिनों 61 साल के आमिर खान की तीसरी शादी भी काफी सुर्खियों में रही है।

अस्मा अब्बास के इस बयान पर काफी बहस और विवाद हुआ इसके साथ ही उनकी जमकर ट्रोलिंग भी हुई। इसके बाद एक्ट्रेस ने सफाई देते हुए एक वीडियो शेयर कर बताया है कि उनके बयान को गलत समझा गया। अस्मा अब्बास ने अपनी सफाई में कहा, “60 साल के बाद वाली शादी बहुत अच्छी है क्योंकि इसके अंदर आपको कई दिक्कतें नहीं होतीं। जैसे बच्चों का मसला नहीं होता। बाकी भी कोई मसले नहीं होते। अच्छा बंदा मिल जाए तो 60 साल के बाद भी जरूर शादी करें। क्योंकि बच्चों के बड़े मसले होते हैं।”
अस्मा ने बताया कि उनकी एक बाजी हैं, जिनके मियां हीरा हैं। उन जैसे हीरे किस्मत से मिलते हैं। वैसा कोई बंदा मिले तो तुरंत शादी करें। देर ना लगाएं। अस्मा ने कहा कि दुनिया में हीरे कम हैं। पत्थर ज्यादा हैं। शादी जरूरी चीज है। पार्टनर जिंदगी में होना चाहिए। क्योंकि बुढ़ापे में दवा देने वाला भी तो कोई होना चाहिए। एक्ट्रेस का मानना है कि गलत इंसान से शादी करने पर मुसीबतें बढ़ सकती हैं। लेकिन अगर सही शख्स मिले तो किसी भी उम्र में शादी करने में कोई हर्ज नहीं है।





