Arijit Singh lashes out over the lathi-charge on students during CJP Protest

Arijit Singh lashes out over the lathi-charge on students during CJP Protest


Arijit Singh on CJP Protest: दिल्ली के जंतर मंतर पर NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगे जाने को लेकर जो विवाद शुरु हुआ वो खत्म नहीं हो रहा है। छात्रों ने शांतिपूर्वक प्रोटेस्ट किया लेकिन इसमें काफी बर्बरता के साथ पुलिस और आरएएफ की टीम ने लाठियां चलाईं।

Arijit Singh

कई स्टूडेंट्स घायल हैं और कुछ की हालत काफी खराब है। इस मामले में अब देश के टॉप सिंगर अरिजीत सिंह का रिएक्शन आया है। उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिख डाला है जो कि हैरान करने वाला है। अरिजीत सिंह का कहना है कि, बच्चों पर भी लाठियां चला रहे हो, शर्म नहीं आती है।

इसके बाद उनका पोस्ट आग की तरह वायरल हो रहा है और फैंस तारीफें कर रहे हैं कि वो सामने आए और इतनी हिम्मत दिखाई। कई बॉलीवुड सेलेब्स हैं जो कि अब सरकार के खिलाफ बोल रहे हैं और लाठीचार्ज का विरोध कर रहे हैं।

अरिजीत सिंह ने किया पोस्ट..

छात्रों पिटते हुए देखकर अरिजीत सिंह का गुस्सा फूटा है। उन्होंने लिखा, ”यार अब तो स्टूडेंट्स को मार रहे हैं यहां आप लोग। क्या आप लोगों शर्म नहीं आती। हैल्लो नेता, मंत्री क्या चल रहा है भाई। अपने आप को भगवान समझ लिया है क्या? हर चीज याद रखा जाएगा, हर हर महादेव। याद रखना, सिर्फ बदलाव ही स्थिर है।” इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। अरिजीत सिंह काफी कम किसी चीज पर बोलते हैं। हालांकि इस बर्बरता पर वो खुद को नहीं रोक पाए।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

अरिजीत सिंह के पोस्ट पर लोगों के कमेंट्स आ रहे है। एक यूजर ने लिखा, ”मेरे पसंदीदा गायक, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।” एक ने लिखा, ”शानदार बात लिखी है अरिजीत सर।” एक ने लिखा, ”ये बात हमने भी 2019 में कही थी, सब याद रखा जाएगा वो दिन आ गया।” एक ने लिखा, ”15 अगस्त से पहले इस्तीफा नहीं लिया तो क्या ही 15 अगस्त मनाएंगे।” इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।