Archana Puran Singh Son Ayushmaan Done Purification Ritual In Bali With Fiance Sameeksha Shetty

Archana Puran Singh Son Ayushmaan Done Purification Ritual In Bali With Fiance Sameeksha Shetty


Archana Puran Singh Son Purification Ritual: अर्चना पूरन सिंह आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह अक्सर अपने परिवार, पति परमीत सेठी, बच्चों आर्यमान और आयुष्मान के साथ व्लॉग्स शेयर करती हुई नज़र आ जाती हैं। जिनमे उनके बेटों की पार्टनर योगिता बिहानी और समीक्षा शेट्टी भी कई बार नज़र आ जाती हैं।

Archana Puran Singh

अर्चना ने अपने दोनों बेटों की पार्टनर्स को बेटी की तरह अपनाया और खूब प्यार भी दिया। लेकिन अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्चना ने खुलासा किया कि यह अपनापन स्वाभाविक तौर से ही आता है क्योंकि वह अपने बेटों से बहुत ज्यादा प्यार करती है। साथ ही उनके छोटे बेटे आयुष्मान ने अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा के साथ हाल ही में शुद्धिकरण करवाया है।

आयुष्मान ने गर्लफ्रेंड संग करवाया शुद्धिकरण

दरअसल, आयुष्मान अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा के साथ में बाली घूम रहे थे। दोनों ने मंदिर में पूजा की और वहां की परंपरा के हिसाब से शुद्धिकरण करवाया। व्लॉग में आयुष्मान ने खुलासा किया कि बाली के तिर्ता एमपुल मंदिर गए हुए थे। जहां पर वॉटर प्योरीफिकेशन सेरेमनी होती है। दोनों ने वहां पर पारंपरिक कपड़े पहने और शुद्धिकरण करवाया। जिसकी तस्वीरें अब खूब वायरल भी हो रही हैं।

समीक्षा ने पूरे भाव के साथ की पूजा

इस दौरान तस्वीरों में देखने के लिए मिला कि समीक्षा आयुष्मान के साथ पूरी भक्ति से पूजा करती हुई नजर आई। भगवान के आगे हाथ जोड़कर उन्होंने फूल भी चढ़ाए। दोनों में इसके बारे में बात भी की और वहां के पारंपरिक तालाब में नहा कर शुद्धिकरण करवाया। उन्होंने बताया कि 13 फाउंटेंस के नीचे नहा कर वहां खुद को शुद्ध करना होता है। हर एक फाउंटेन की नीचे जाकर एक मन्नत मांगनी होती है।

आयुष्मान और समीक्षा ने खुलासा किया की शुद्धिकरण करने के बाद में उन्हें काफी अच्छा महसूस हो रहा है। उन्हें यह करके काफी अच्छा लगा और काफी ज्यादा शांति भी मिली।

अर्चना पूरन सिंह का परिवार और काम

अर्चना पूरन सिंह को लेकर अगर हम बात करें तो आपको बता दें कि उनकी परमीत सेठी संग 1992 में शादी हुई थी। जिनसे उन्हें बड़े बेटे आर्यमान 1996 में हुए। जिसमे बाद 1998 में छोटे बेटे आयुष्मान का जन्म हुआ। अर्चना के काम की बात की जाए तो वो इस वक़्त वेब सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ में नज़र आई हैं। जिसे 24 जुलाई को रिलीज़ किया गया है।