Anurag Kashyap presents ‘Chaar Deewari’; psychological horror-thriller to premiere in North America

Anurag Kashyap presents ‘Chaar Deewari’; psychological horror-thriller to premiere in North America


Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप और रंजन सिंह द्वारा प्रस्तुत चार दीवारी इस साल चुनी गई गिनी-चुनी भारतीय फिल्मों में से एक है। फिल्म का नॉर्थ अमेरिका प्रीमियर 30 जुलाई को मॉन्ट्रियल में आयोजित प्रतिष्ठित फेगमेंट्स ड’ऐसी सेक्शन में होगा।

Anurag Kashyap

प्रसिद्ध फिल्ममेकर अनुराग कश्यप फिल्ममेकर सैयद शादान की नई शॉर्ट फिल्म चार दीवारी को प्रेज़ेंट करने जा रहे हैं। यह फिल्म 2026 के फैंटासिया इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल में कनाडा के मॉन्ट्रियल में अपना नॉर्थ अमेरिका प्रीमियर करेगी।

यह भारतीय स्वतंत्र सिनेमा (इंडिपेंडेंट सिनेमा) के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि चार दीवारी इस साल इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई गिनी-चुनी भारतीय फिल्मों में शामिल है। फैंटासिया इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल को दुनिया का सबसे बड़ा जॉनर फिल्म फेस्टिवल माना जाता है।

शिवेक गुप्ता और सैयद शादान द्वारा निर्मित यह साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर फिल्म फेगमेंट्स ड’ऐसी सेक्शन के लिए चुनी गई है और इसका नॉर्थ अमेरिका प्रीमियर 30 जुलाई 2026 को होगा।

चार दीवारी की कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है, जो रहने के लिए एक साधारण सा घर किराए पर लेता है। लेकिन जल्द ही उसे पता चलता है कि उस घर की दीवारों में एक बेहद डरावना राज छिपा है। मनोवैज्ञानिक तनाव और डरावने माहौल से भरपूर यह फिल्म डर, अकेलेपन और उन अनदेखे रहस्यों की कहानी है, जो कभी-कभी हमारे अपने घरों में भी छिपे हो सकते हैं।

नई और अलग तरह की फिल्मों को हमेशा समर्थन देने वाले अनुराग कश्यप ने रंजन सिंह के साथ मिलकर चार दीवारी को प्रेज़ेंट करने का फैसला किया है। इससे फिल्म की कलात्मक सोच और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी पहचान को और मज़बूती मिली है। उनकी मौजूदगी इस फिल्म को वैश्विक फिल्म फेस्टिवल सर्किट में एक नई पहचान दिलाने में मदद करेगी।

फिल्म के बारे में बात करते हुए अनुराग कश्यप ने कहा, “‘चार दीवारी’ आपको शुरू से ही एक अजीब-सा डर महसूस कराती है। आप जो कुछ होता हुआ देखते हैं, आपको लगता है कि ऐसा हो ही नहीं सकता। लेकिन धीरे-धीरे फिल्म आपको उसी डर के बीच ले जाती है, जिससे आप पूरे समय बचना चाहते हैं। मुझे यह फिल्म बहुत पसंद आई।”

रंजन सिंह ने कहा,”चार दीवारी एक बेहतरीन शॉर्ट थ्रिलर है। इसने मुझे इस जॉनर की कई क्लासिक फिल्मों की याद दिला दी। फिल्म का माहौल रहस्यमय, गंभीर और चौंकाने वाला है। शादान की अपनी एक अलग पहचान और कहानी कहने का अंदाज़ है, और मुझे लगता है कि फैंटासिया इस फिल्म के प्रीमियर के लिए बिल्कुल सही मंच है।”

फिल्म के नॉर्थ अमेरिका प्रीमियर और अनुराग कश्यप के समर्थन पर खुशी जताते हुए सैयद शादान ने कहा, “चार दीवारी की शुरुआत एक साधारण लेकिन बेचैन कर देने वाले विचार से हुई थी – क्या हो अगर हमारे आसपास की दीवारें हमसे ज़्यादा बातें याद रखती हों? यह डर, अकेलेपन और उन अनदेखे बोझों की कहानी है जो जगहें अपने भीतर समेटे रहती हैं। फैंटासिया जैसे फिल्म फेस्टिवल में फिल्म का प्रीमियर होना मेरे लिए एक सपना पूरा होने जैसा है। यह फेस्टिवल हमेशा से अलग और साहसी जॉनर फिल्मों का सम्मान करता आया है। अनुराग सर का इस फिल्म से बतौर प्रेज़ेंटर जुड़ना इस सफर को और भी खास बना देता है। एक इंडिपेंडेंट फिल्ममेकर के तौर पर उनकी सराहना और समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”

फैंटासिया इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित जॉनर फिल्म फेस्टिवल्स में से एक है। यह हॉरर, थ्रिलर, फैंटेसी और साइंस फिक्शन फिल्मों के लिए एक बड़ा मंच माना जाता है और दुनियाभर की कई बेहतरीन फिल्मों की शुरुआत इसी फेस्टिवल से हुई है। चार दीवारी का फेगमेंट्स ड’ऐसी सेक्शन में चयन होना समकालीन एशियाई सिनेमा की चुनिंदा फिल्मों के बीच इसकी मज़बूत पहचान को दर्शाता है और फिल्म को नॉर्थ अमेरिका में अपनी शुरुआत के लिए एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करता है।

अनुराग कश्यप और रंजन सिंह द्वारा प्रस्तुत और दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित जॉनर फिल्म फेस्टिवल्स में नॉर्थ अमेरिका प्रीमियर के साथ, चार दीवारी सैयद शादान और भारतीय इंडिपेंडेंट सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होने जा रही है।