Anil Kapoor speaks on Today’s audiences and ‘Alpha’, exactly that kind of film!”

Anil Kapoor speaks on Today’s audiences and ‘Alpha’, exactly that kind of film!”


Anil Kapoor on Alpha: अपने शानदार फिल्मी करियर में कई ‘ऐल्फा ‘ किरदार निभा चुके अनिल कपूर इस बात से बेहद खुश हैं कि बॉलीवुड ने आखिरकार ‘ऐल्फा ‘ जैसी एक मजेदार, पॉपकॉर्न एक्शन एंटरटेनर बनाई है, जिसमें आलिया भट्ट और शर्वरी जैसी दो अभिनेत्रियों को उस एक्शन जॉनर के केंद्र में रखा गया है, जिसे अब तक मुख्य रूप से पुरुष नायकों का क्षेत्र माना जाता रहा है।

Anil Kapoor

‘ऐल्फा ‘ में अनिल कपूर का किरदार फिलहाल पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है ताकि फिल्म की कहानी के अहम रहस्य सुरक्षित रह सकें। इस बारे में बात करते हुए अनिल कहते हैं,”बहुत लंबे समय तक हमने सिनेमा को कुछ तयशुदा लेबल्स के जरिए देखा है – मेल लीड, फीमेल लीड, हीरो, हीरोइन। लेकिन अब दर्शक बदल चुके हैं और कहानी कहने का तरीका भी विकसित हुआ है। ऐल्फा की सबसे रोमांचक बात यह है कि यह फिल्म इन पुरानी परिभाषाओं को चुनौती देती है।”

वह आगे कहते हैं,’ऐल्फा’ होना कभी भी जेंडर के बारे में नहीं रहा है। यह मौजूदगी, दृढ़ विश्वास, साहस और कहानी को आगे बढ़ाने की क्षमता के बारे में है। आज के दर्शक भी इसी चीज़ से जुड़ते हैं – मेन कैरेक्टर एनर्जी से, किसी श्रेणी या लेबल से नहीं।”

अनिल कपूर को उम्मीद है कि ‘ऐल्फा ‘ दर्शकों को पसंद आएगी क्योंकि आज लोग सिनेमाघरों में कुछ नया और अलग अनुभव देखना चाहते हैं, और दो लड़कियों को एक बड़े एक्शन फिल्म की कमान सौंपकर ‘ऐल्फा ‘ यही अनुभव भरपूर तरीके से देने वाली है।

वह कहते हैं,”एक पिता के रूप में मुझे अपनी दोनों बेटियों को ऐसी कहानियों और फिल्मों का समर्थन करते देखने का सौभाग्य मिला है, जो सीमाओं को तोड़ती हैं और परंपरागत सोच को चुनौती देती हैं। उन्होंने हमेशा महिलाओं के लिए पर्दे पर संभावनाओं का दायरा बढ़ाने में विश्वास किया है। मुझे पता है कि वे ऐल्फा के लिए भी उत्साहित हैं क्योंकि ऐसी फिल्मों में एक्शन सिनेमा का बिल्कुल नया अध्याय शुरू करने की ताकत होती है।”

अनिल आगे कहते हैं,”मुझे उम्मीद है कि ऐल्फा पर्दे पर नेतृत्व और नायकत्व को देखने के हमारे नजरिए में एक बड़ा बदलाव लाएगी। यह पूछने के बजाय कि कोई किरदार मेल लीड है या फीमेल लीड, शायद अब समय आ गया है कि हम सिर्फ यह पूछें – ‘ऐल्फा कौन है?’ भारतीय सिनेमा के लिए यह एक शक्तिशाली और जरूरी पुनर्कल्पना है और मुझे गर्व है कि मैं ऐसी फिल्म का हिस्सा हूं जो इस सोच को अपनाती है।”

अंत में वह कहते हैं,”सिनेमा का भविष्य इस बात में नहीं है कि नेतृत्व करने का मौका किसे मिलता है। असली भविष्य तो इस बात में है कि नेतृत्व को जेंडर के आधार पर परिभाषित करने की जरूरत ही खत्म हो जाए।”

आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित और शिव रवैल द्वारा निर्देशित ‘ऐल्फा ‘ में बॉबी देओल खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। ‘अल्फा’ 3 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।