Amitabh Bachchan reveals getting hospitalised in ICU post a secret surgery

Amitabh Bachchan reveals getting hospitalised in ICU post a secret surgery


Amitabh Bachchan Surgery: अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के बिग बी कहे जाते हैं और हाल ही में उन्होंने अपने ब्लॉग में अपनी सर्जरी और अस्पताल में भर्ती होने को लेकर जिक्र किया है। सर्जरी के बाद में अभिनेता ने एक बेहद ही इमोशनल पोस्ट शेयर किया। साथ ही अस्पताल से घर वापस आने के बाद रिकवरी में आने वाले चुनौतियों को लेकर भी बात की।

Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन के देर रात किए गए एक ब्लॉक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि अस्पताल में छुट्टी मिलने के बाद का वक्त उनके सफर का अब तक का सबसे ज्यादा मुश्किल वक्त है। हालांकि एक्टर ने यह तो नहीं बताया है कि उनकी कौन सी सर्जरी हुई है। लेकिन इस दौरान उन्होंने रिकवरी के प्रक्रिया के फिजिकल और इमोशनल पहलुओं को लेकर बात की है।

अमिताभ बच्चन ने रिकवरी को लेकर की बात

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि “अस्पताल में सर्जरी और आईसीयू में काबिल डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ की देखरेख में छुट्टी मिलना और घर वापस आना। घर वापस आने के बाद का यह वक्त सबसे ज्यादा मुश्किल होता है। शारीरिक से लेकर मानसिक और व्यावहारिक तौर से…।” भले ही अमिताभ ने सर्जरी का कारण ना बताई हो लेकिन उन्होंने यह जरूर खुलासा कर दिया है कि वह आईसीयू में रहे।

अमिताभ बच्चन ने अपनी जिंदगी में मुश्किल हो या फिर हार का सामना करने को लेकर एक फिलोसॉफिकल बात भी लिखी। उन्होंने लिखा कि आप एक सम्मानित चैंपियन होते हैं और एक दिन हर आपके सामने खड़ी हुई होती है। यह आपकी जिंदगी का सबसे ज्यादा मुश्किल वक्त होता है।

अमिताभ बच्चन ने इस पर आगे लिखा कि “जहां पर कुछ लोग ऐसे पलों से उबर जाते हैं तो वही काफी सारे लोग ऐसे हैं जो पुराने कामयाबी को याद करते हुए जीते रहते हैं। कुछ लोग हर भी मान लेते हैं। लेकिन जो कोशिश करते हैं और हिम्मत दिखाते हैं। वही हमेशा चैंपियन बन कर रहते हैं। जो ऐसा नहीं करते हैं वह समझौता कर लेते हैं और पुरानी शान शौकत की यादों में ही जीते हैं। यह हर किसी की अपनी एक पसंद होती है।”

फैन्स ने एक्टर के लिए की दुआएं

अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर कोई भी ऐसी खास जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके जल्दी से ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।