Amitabh Bachchan Apologized To Paparazzi After Photographers Boycotted Bachchan Family Post Aishwarya Abhishek Wedding

Amitabh Bachchan Apologized To Paparazzi After Photographers Boycotted Bachchan Family Post Aishwarya Abhishek Wedding


When Paparazzi Boycotted Bachchan Family: साल 2007 में जब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी हुई थी तो हर किसी की निगाहें उन्हीं की शाही शादी पर टिकी हुई थी। दोनों की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। यह शादी काफी भव्य हुई थी और इसमें काफी बड़े-बड़े सितारे शामिल हुए थे। लेकिन इसी शादी में एक ऐसा विवाद भी सामने आया जिसने बच्चन परिवार और मीडिया के रिश्तों में दरार डाल दी।

Amitabh Bachchan

दरअसल बताया जाता है कि ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी के वक्त एक विवाद हुआ था जिसमें फोटोग्राफर्स को इतना ज्यादा नाराज कर दिया गया था कि उन्होंने पूरे बच्चन परिवार का बॉयकॉट करने का फैसला ले लिया था।

फोटोग्राफर्स की हुई थी बेज्जती

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी में सेलिब्रिटी फोटोग्राफर हर्षवर्धन पाठक ने हिंदी रश के साथ बातचीत के दौरान सालों बाद इस विवाद को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया की शादी को कवर करने के लिए बहुत बड़ी संख्या में मीडिया फोटोग्राफर्स पहुंचे थे। तब पैपराजी कल्चर भी तेजी से बढ़ रहा था और हर कोई इस हाई प्रोफाइल शादी की तस्वीरों को खींचना चाहता था।

हर्षवर्धन पाठक ने बताया कि “हालात तब ज्यादा बिगड़ गए थे जब बच्चन के बॉडीगार्ड्स और मीडिया के बीच टकराव हो गया था। फोटोग्राफर्स ने यह आरोप लगाया था कि उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया गया था।”

हर्षवर्धन ने यह भी बताया कि “4 दिन तक चलने वाली इस शादी के इवेंट में मीडिया को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। फोटो खींचने का कॉन्ट्रैक्ट भी सिर्फ एक ही शख्स को मिला था। लेकिन फोटोज तो सभी को चाहिए थी और इसी वजह से सब उनके घर के बाहर खड़े रहते थे।”

हर्षवर्धन पाठक ने आगे बताया कि “शादी 4 दिन तक चली और हम लोग बाहर लाइन में खड़े रहते थे। छुप-छुप कर तस्वीर लेने की कोशिश किया करते थे। बॉडीगार्ड मीडिया वालों पर पाउच फेंका करते थे। खाने की बात तो छोड़ो हमें जिस तरीके से पानी मिलता था वह भी काफी अपमानजनक था। हमें यह व्यवहार काफी बुरा लगा और इसके बाद सभी फोटोग्राफर्स ने आपस में बातचीत करके बच्चन परिवार का बॉयकॉट करने का फैसला लिया था। हमने पूरे 1 महीने तक उनकी कोई भी तस्वीर नहीं खींची थी।”

1 महीने तक बच्चन परिवार का किया बॉयकॉट

बताया जाता है कि पूरे एक महीने तक किसी भी फोटोग्राफर ने बच्चन परिवार की कोई तस्वीर नहीं ली। दिलचस्प बात यह है की शुरुआत में बच्चन परिवार को इस बॉयकॉट का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था। करीब 1 महीने के बाद में अमिताभ बच्चन फिल्म चीनी कम के प्रेस शो में पहुंचे और वहां पर काफी सारे फोटोग्राफर भी आए थे। लेकिन किसी ने भी उनकी तस्वीर नहीं खींची।

खबरों के माने तो अमिताभ बच्चन कई बार कैमरे के सामने से गुजरे और इसके बावजूद भी किसी ने उन्हें आवाज तक नहीं दी थी। माहौल काफी अलग हो गया था और आखिरकार अमिताभ को भी यह समझ आ गया था कि कुछ तो कहीं ना कहीं गड़बड़ है।

हालांकि एक बार सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वरिंदर चावला भी इस घटना का जिक्र कर चुके हैं। उन्होंने इसे बॉलीवुड के इतिहास का सबसे बड़ा मीडिया बॉयकॉट बताया था। उनके अनुसार हालत इतनी ज्यादा बिगड़ गए थे कि जहां भी बच्चन परिवार किसी इवेंट में जाता फोटोग्राफर कैमरा नीचे कर लेते या फिर आसमान की तरफ घुमा देते थे।

अमिताभ बच्चन को मांगनी पड़ी थी माफ़ी

बताया जाता है कि विवाद तब जाकर शांत हुआ था जब अमिताभ बच्चन ने खुद आगे जाकर फोटोग्राफर्स से बातचीत की थी और पूरे मामले को सुलझाने की कोशिश भी की थी। खबरों की माने तो अमिताभ बच्चन ने मीडिया की नाराजगी को समझा था और फोटोग्राफर्स के साथ में हुए व्यवहार के लिए भी खेद जाहिर किया था। उसके बाद धीरे-धीरे हालात सुधरने लग गए थे और बॉयकॉट खत्म कर दिया गया था।