Ameesha Patel Gets Emotional On Grandmother Birth Anniversary Shares Heartfelt Post Envy Heaven Because You Are There

Ameesha Patel Gets Emotional On Grandmother Birth Anniversary Shares Heartfelt Post Envy Heaven Because You Are There


Ameesha Patel Emotional Post For Her Dadi: ‘गदर’ और ‘कहो ना प्यार है’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से मशहूर हुई बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी दिवंगत दादी जिन्हें वह प्यार से नानफी भी कहती हैं के जन्मदिन के मौके पर एक बहुत ही इमोशनल पोस्ट लिखा।

Ameesha Patel

अमीषा पटेल ने अपनी दादी को याद करते हुए लिखा कि वह उन्हें हर दिन और हर पल याद करती हैं। अमीषा पटेल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फैन का बनाया हुआ वीडियो शेयर किया और इसमें उनकी दादी की कुछ पुरानी खूबसूरत तस्वीरें थी। इस वीडियो के साथ में अमीषा पटेल ने बहुत ही खूबसूरत मैसेज लिखा।

अमीषा पटेल ने लिखा इमोशनल पोस्ट

अमीषा पटेल ने इस पोस्ट में लिखा कि मेरी प्यारी दादी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं आपको हर एक दिन और हर एक सेकंड याद करती हूं। सच बताऊं तो मुझे स्वर्ग से भी जलन होती है क्योंकि आप वहां पर हैं। लेकिन मुझे इस बात का यकीन है कि आप हमेशा मेरे साथ में रहेंगी, मेरे दिल और मेरी रूह में रहेंगी।

अमीषा पटेल ने अपनी दादी के शाही अंदाज की तारीफ की

अमीषा पटेल ने फैन को भी शुक्रिया अदा कहा जिसने इस वीडियो को बनाया था। अभिनेत्री ने अपनी दादी की तारीफ करते हुए लिखा कि वह बहुत ही ग्रेस और रॉयल्टी के मिसाल थी।

मशहूर कलाकार थी अमीषा पटेल की दादी

अगर हम अमीषा पटेल की दादी की बात करें तो उनका नाम सुशीला गोखले पटेल था। जो अपने जमाने की एक बेहतरीन कलाकार हुआ करती थी। उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन और देश की आजादी की लड़ाई को दिखाने वाली तकरीबन 30 छोटी छोटी गुड़ियों की डायोरमा बनाई थी। यह आज भी मुंबई के मणि भवन और दिल्ली के गांधी स्मृति जैसे बड़े म्यूजियम में रखी है।

फैंस ने लुटाया प्यार

सोशल मीडिया पर अमीषा का यह इमोशनल पोस्ट अब काफी ज्यादा फैन्स द्वारा पसंद किया जा रहा है। कमेंट सेक्शन में भी लोग उनकी दादी को श्रद्धांजलि देते हुए नजर आए। काफी लोगों का तो यह भी कहना है कि अमीषा पटेल की खूबसूरती और उनका अंदाज बिल्कुल उनकी दादी की तरह है।