Alpha Box Office Day 4: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ने रिलीज होकर ठीक ठाक कमाई की थी और पहले सोमवार को हुई कमाई भी काफी हद सही रही। 4 दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आई है और इसके आंकड़े जानकर आप हैरान होने वाले हैं।

यशराज फिल्म्स ने पूरी कोशिश की थी दो लड़कियों के साथ हॉलीवुड वाला एक्शन लोगों के सामने रखें लेकिन ये काफी हद तक नाकामयाब रहा है। 4 दिन की कमाई पर नजर डालने पर साथ समझ में आ रही है कि फिल्म अपने बजट से अभी भी काफी दूर है।
चौथे दिन कितनी कमाई?
मीडिया रिपोर्ट्स फिल्म ट्रेंड्स की मानें को आलिया भट्ट की ‘Alpha’ ने चौथे दिन भारत में लगभग 3.85 करोड़ की कमाई की है। पूरे देश में ये फिल्म करीब 6,997 शो के साथ धमाका कर रही है लेकिन फिर भी महज 4.54 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन भी किया। अब तक के इंडिया के कलेक्शन की बात करें तो इसने 45.34 करोड़ और नेट कलेक्शन 37.85 करोड़ किया है।
इसके अलावा इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो फिल्म ने चौथे दिन लगभग 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। विदेशों में इसकी कुल ग्रॉस कमाई 18.30 करोड़ रुपये हो गई। देखने वाली बात होगी कि फिल्म अपने बजट तक पहुंचती है या नहीं। फिल्म को बनाने में करीब 100-130 करोड़ प्रोडक्शन हाउस ने खर्च किए हैं।
आलिया भट्ट को हिट की तलाश
काफी समय से आलिया भट्ट को हिट नहीं मिली है और अगर लीड रोल की बात करें तो ये काफी जरूरी फिल्म थी। रिलीज के बाद क्रिटिक ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट को काफी कमजोर बताया था और साथ ही अभिनय को लेकर भी सवाल खड़े किए थे। रिव्यू के बाद से ही लोग सोशल मीडिया पर इस फिल्म को ट्रोल कर रहे थे। हालांकि आलिया की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।



