Alka Yagnik Lives Separately From Her Husband Neeraj Kapoor For 37 Years Without Divorce Know Why

Alka Yagnik Lives Separately From Her Husband Neeraj Kapoor For 37 Years Without Divorce Know Why


Alka Yagnik Husband: हिंदी सिनेमा की गायिका अलका याग्निक के बारे में आज के वक्त में हर कोई जानता है। दशकों से वह बॉलीवुड पर राज कर रही हैं। लेकिन क्या आपको उनके पति के बारे में पता है? आज हम आपको अलका याग्निक के पति और बिजनेसमैन नीरज कपूर के बारे में बताने वाले हैं।

Alka Yagnik

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अलका याग्निक ने साल 1989 में नीरज कपूर के साथ में शादी की थी। लेकिन यहां पर सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात यह है की शादी के 36 साल बाद भी दोनों एक दूसरे से अलग रहते हैं। हालांकि दोनों का तलाक नहीं हुआ है और कोई मनमुटाव भी नहीं है। तो चलिए ऐसा क्यों है आज हम आपको बताएंगे।

अलका याग्निक के पति

अलका याग्निक के पति का नाम नीरज कपूर है और वह एक मशहूर बिजनेसमैन बताए जाते हैं। मेघालय की राजधानी शिलांग के वह रहने वाले हैं और सबसे ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि वह शिलांग में रहकर ही अपना पूरा बिजनेस करते हैं।

अलका याग्निक और नीरज कपूर की लव स्टोरी

एक इंटरव्यू के दौरान अलका याग्निक ने खुलासा किया था कि नीरज कपूर के साथ में उनका रिश्ता कोई नया नहीं था बल्कि दोनों के परिवारों का पहले से ही कनेक्शन हुआ करता था। दूरदर्शन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान सिंगर ने बताया था कि “नीरज की आंटी मेरी मम्मी की क्लासमेट हुआ करती थी। नीरज से मेरी पहली मुलाकात उन्हीं के घर पर हुई। धीरे-धीरे हम दोनों की बातचीत हुई और हमें एक दूसरे से प्यार हो गया।”

अलका याग्निक ने आगे बताया कि “हम रात भर फोन पर बातें किया करते थे और जब फोन का बहुत बिल आया करता था। तब मां को इस अफेयर के बारे में पता चल गया था।” लेकिन तब तक अलका याग्निक पहले ही फैसला ले चुकी थी कि वह सिर्फ नीरज से ही शादी करेगी।

अलका और नीरज की शादी के खिलाफ थे घरवाले

जब नीरज और अलका शादी करना चाहते थे तो सिंगर के माता-पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। ऐसा इसीलिए क्योंकि नीरज शिलांग में ही रहते थे और अलका अपने सिंगिंग करियर में काफी आगे बढ़ चुकी थी। जिसकी वजह से उनका मुंबई में रहना बहुत ज्यादा जरूरी था। इसीलिए घर वालों ने कहा कि एक मुंबई में रहेगा और दूसरा शिलांग में। तो यह शादी किस तरीके से चलेगी। लेकिन फिर भी अल्फा और नीरज नहीं माने और परिवारों की मंजूरी के साथ 1989 में शादी कर ली।

37 साल से अलग रह रहे हैं कपल?

शादी के बाद वही हुआ जिसका हर किसी को डर था। दोनों चाह कर भी एक दूसरे के साथ में नहीं रह पाए। शुरू में दोनों ने तय कर लिया था कि एक महीने के लिए शिलांग जाएंगी और नीरज 1 महीने के लिए मुंबई आएंगे। लेकिन शादी के तुरंत बाद अलका का करियर इतनी तेजी से आगे बढ़ा कि उनके लिए एक दिन भी मुंबई छोड़कर जाना मुश्किल हो गया था। सिंगर ने बताया था कि 1990 में उनकी बेटी सायेशा का जन्म हुआ और उसके ठीक बात जनवरी 1991 में उनका गाना ‘एक दो तीन’ ब्लॉकबस्टर हो गया।

दूर रहने के बावजूद बेहद अटूट है दोनों का रिश्ता

अलका याग्निक की माने तो पूरी जिंदगी अलग-अलग शहरों में रहने के बावजूद भी कभी-कभी वह मिलते थे तो एक दूसरे को फिर से समझने में 2 से 4 दिन लग जाते थे। लेकिन इस दूरी ने उनके रिश्ते को कभी भी कमजोर नहीं होने दिया।