Akashdeep Singh wedding video Akashdeep Singh dances his heart out on pawan singh Bhojpuri song dilwa toot jaye

Akashdeep Singh wedding video Akashdeep Singh dances his heart out on pawan singh Bhojpuri song dilwa toot jaye


Akash Deep Singh Wedding: क्रिकेटर आकाश दीप सिंह की शादी इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। 21 जून को आकाश दीप के गांव में उनके तिलक की रस्म हुई। इस रस्म के बाद देर रात तक जमकर सेलिब्रेशन चला। इस सेलिब्रेशन में आकाश दीप सिंह ने अपने दोस्तों और करीबियों के साथ जमकर नाच गाना किया। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं और काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Akash Deep Singh Wedding

भोजपुरी गाने पर नाचे आकाशदीप सिंह

वायरल हो रहे वीडियो में आकाश अपने तिलक पर पवन सिंह के गाने ‘तहरा राजाजी का दिलवा टूट जाए’ पर जमकर डांस करते हुए नजर आए। वायरल वीडियो में स्टेज पर उनके साथ उनके दोस्त, भोजपुरी कलाकार और अन्य मेहमान भी नजर आ रहे हैं।

आकाश दीप सिंह की शादी

पवन सिंह का भोजपुरी गाना ‘तहरा राजाजी का दिलवा टूट जाए’ बजते ही आकाश दीप खुद को रोक नहीं पाए और नाचने लगे। उनके तिलक समारोह में कई सारे भोजपुरी गानों को बजाया गया, जिसमें वह खूब नाचे। बता दें कि शाहाबाद रेंज का हिस्सा रोहतास जिले की मूल बोली भोजपुरी ही है।

DSP भी है आकाश दीप सिंह

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही आकाश ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि उन्हें और मुकेश कुमार को बिहार सरकार की ओर से पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद पर नियुक्त किया है, जिसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया था।

आकाश दीप सिंह की होने वाली पत्नी

21 जून को आकाश दीप का तिलक था, आज 22 जून को मेहंदी की रस्म हुई। मंगलवार, 23 जून को हल्दी है ओर शादी 24 जून को है। बता दें कि बारात वाराणसी जाएगी। आकाश की होने वाली पत्नी का नाम अक्षिता राज है जो कि एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुख रखती हैं। बताया जा रहा है कि आकाश दीप सिंह की शादी अरेंज्ड मैरिज है।