Adah Sharma Addresses Ghost Rumors About Sushant Singh Rajput Former Bandra Residence

Adah Sharma Addresses Ghost Rumors About Sushant Singh Rajput Former Bandra Residence


Adah Khan On Sushant Flat: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से जाए हुए 6 साल हो चुके हैं। अचानक एक्टर के जाने से फिल्म इंडस्ट्री को मानो सदमा लग गया था। लेकिन अब हाल ही के एक इंटरव्यू के दौरान आदर्श शर्मा ने सुशांत सिंह राजपूत के बांद्रा वाले इस फ्लैट में शिफ्ट होने के अपने फैसले पर खुलकर बात की है।

Adah Khan

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत के अचानक से निधन हो जाने के बाद लंबे समय तक उनका यह फ्लैट खाली पड़ा रहा था। लेकिन जब अदा शर्मा वहां पर रहने लग गई थी तो उनको काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। लेकिन अब सुशांत सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर अदा शर्मा ने इन विवादों और लोगों के रिएक्शन के अलावा उस घर के माहौल को लेकर भी कुछ बातें कही है।

सुशांत के घर में रहने पर बोली अदा शर्मा

जूम के साथ इंटरव्यू के दौरान जब अदा शर्मा से सवाल किया गया कि सुशांत के घर में रहने के बाद में लोगों की तरफ से जो नेगेटिव रिएक्शन आया था उसको उन्होंने कैसे हैंडल किया। इस पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि असल में लोग इस बात से बहुत खुश थे कि जो घर पिछले तीन साल से बंद पड़ा हुआ था उसमें आखिरकार फिर से जिंदगी लौट आई है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके खिलाफ जो भी बातें कही गई वह ज्यादातर खबरों को सनसनीखेज बनाने की कोशिश की गई थी।

इस इंटरव्यू के दौरान अदा शर्मा ने मीडिया के काम करने के तरीके और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के पीछे की सच्चाई को भी बताया। उन्होंने एक आर्टिकल में छपे हुए हैडलाइन को लेकर बात की जिसमें लिखा हुआ था कि क्या लोग अदा के वहां रहने से नाराज हैं? इसके आगे दो सवाल वाले निशान लगे हुए थे। फिर पूरी खबर पड़ी तो उसमें आखिरी पैराग्राफ में लिखा हुआ था कि लोग सच में खुश है। लेकिन सिर्फ क्लिक के लिए हैडलाइन को बहुत अट्रैक्टिव बना दिया जाता है। अदा शर्मा ने यह साफ कर दिया है कि उन्हें असर जिंदगी में वहां पर कोई भी परेशानी नहीं हुई। लोगों और मीडिया ने भी उनकी प्राइवेसी का पूरा सम्मान किया।

जब इंटरव्यू के दौरान अदा शर्मा से सवाल किया गया था कि क्या फ्लैट में सुशांत का कोई पुराना सामान या फिर फर्नीचर अभी भी है? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि फ्लैट में सुशांत का कोई भी समान नहीं है क्योंकि उन्होंने घर को पूरी तरीके से खाली रखा हुआ है। एक्ट्रेस ने कहा कि “यह फ्लैट मेरे मकान मालिक मिस्टर लालवानी का है। जब हम यहां पर आए थे तो इसमें कोई भी फर्नीचर नहीं था। मकान मालिक ने हमसे सवाल भी किया था कि क्या हमें फर्नीचर चाहिए तो मैंने मना कर दिया था।”

इस दौरान अदा शर्मा ने बताया कि उन्हें बहुत ज्यादा सामान से भरे हुए कैमरे की बजाय खाली जगह ज्यादा पसंद है। इसीलिए उन्होंने फ्लैट को ज्यादा भारी भरकम फर्नीचर से नहीं सजाया हुआ है। अपने इस घर में वह काफी खुश है और पॉजिटिव एनर्जी महसूस करती हैं। घर में उन्हें कोई भी समस्या नहीं है।

कौन हैं अदा शर्मा?

अगर हम अदा शर्मा की बात करें तो आपको बता दें कि उन्हें इंडस्ट्री में 18 साल हो चुके हैं। वह लगातार नए-नए प्रोजेक्ट्स में काम करती हैं। इस समय वह अपनी हालिया फिल्म गवर्नर को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है।