Aamir Khan Shares Complete Details Of His Private Wedding With Gauri Spratt

Aamir Khan Shares Complete Details Of His Private Wedding With Gauri Spratt


Aamir Khan Gauri Spratt Marraige Details: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान इस समय अपनी तीसरी शादी को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। 61 साल की उम्र में एक बार फिर से वह शादी करने वाले हैं और यह शादी 5 जुलाई को होगी।

Aamir Khan Gauri Spratt

हाल ही में वैराइटी इंडिया के साथ बातचीत के दौरान आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी और इसकी तारीख को कंफर्म कर दिया है। अब एक अन्य इंटरव्यू में एक्टर ने शादी की डिटेल्स को लेकर बात की है कि कहां पर, कैसे शादी होगी।

आमिर और गौरी की शादी की पूरी जानकारी

आमिर खान ने अपनी शादी को लेकर डेकन क्रॉनिकल के साथ में बातचीत के दौरान बताया कि वह अपनी शादी को बहुत प्राइवेट रखेंगे। आमिर और गौरी घर में अपने ही परिवार की मौजूदगी में शादी करने वाले हैं।

आमिर खान ने इस पर बात करते हुए कहा कि “यह घर पर ही होने वाली एक बहुत ही सिंपल रजिस्टर्ड मैरिज होगी। जिसमें सिर्फ दोनों परिवारों के लोग और कुछ करीबी दोस्त होंगे। हम दोनों इस इवेंट को बहुत ही ज्यादा और प्राइवेट रखना चाहेंगे।”

बताते चलें कि आमिर खान ने पहले भी इस बात को साफ कर दिया था कि वह और गौरी बिना शादी के भी काफी खुश थे। उनके शादी करने का कोई भी प्लान नहीं था और फिर एक्टर ने अपने एक इंटरव्यू में अपनी शादी की बात को कंफर्म कर दिया।

एनबीटी के साथ एक इंटरव्यू के दौरान आमिर ने गौरी के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि “मैं खुद को बहुत ही खुशनसीब समझता हूं कि गौरी मेरी जिंदगी में आई है। हमारे रिश्ते की शुरुआत मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है और वह बहुत ही शानदार इंसान है। उनके साथ मुझे सुकून और मानसिक शांति मिल जाती है।”

कब और कैसे हुई थी गौरी और आमिर खान की मुलाकात?

आमिर खान और गौरी पिछले 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और करीब 1 साल से साथ में भी रह रहे हैं। दोनों की मुलाकात बेंगलुरु में आमिर खान की कजन नुजहत खान के जरिए हुई थी। एक्टर ने 60वें जन्मदिन के आसपास ही मीडिया से गोरी को इंट्रोड्यूस करवाया था और अपनी पार्टनर बताया था।

वैसे तो पहले गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की एक सैलून चेन से जुड़ी हुई थी। लेकिन अब वह आमिर खान प्रोडक्शन के साथ में काम कर रही है और आमिर ने भी कई मौकों पर यह कहा है की गौरी के साथ वह खुद को बहुत ही खुशनुमा महसूस करते हैं।

आमिर खान की दोनों एक्स वाइव्स

आमिर खान ने साल 1986 में पहली शादी रीना दत्ता के साथ में की थी और उन्हें इनसे दो बच्चे आइरा खान और जुनैद खान हुए थे। इसके बाद एक्टर ने साल 2005 में फिल्म मेकर किरण राव के साथ में शादी कर ली थी। किरण राव से एक्टर को एक बेटा आजाद हुआ। लेकिन 2021 में आमिर और किरण ने आपसी सहमति के साथ तलाक ले लिया था। अब एक्टर तीसरी शादी करने जा रहे हैं।