aamir khan extra marital affair live in relation Illegitimate child with Jessica hines all opens

aamir khan extra marital affair live in relation Illegitimate child with Jessica hines all opens


बी टाउन में रिश्ते बनने बिगड़ने से लेकर एक्सट्रा मैरिटल अफेयर बेहद ही आम बात है। आज हम बॉलीवुड के एक ऐसे स्कैंडल के बारे में बताने जा रहे हैं जहां इस टॉप एक्टर पर नाजायज औलाद होने के खुले आरोप लगाए जाते हैं। इसके साथ ही इस एक्टर की पर्सनल लाइफ हमेशा से ही बेहद रंगीन और अब ये तीसरी शादी के बंधन में भी बंधने वाला है।

aamir khan

भरी जवानी में आया ट्विस्ट

हम बात कर रहे हैं आमिर खान की आमिर खान गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी कर रहे हैं। इस बीच उनके अफेयर्स और पिछली शादियां काफी सुर्खियों में आ गई हैं। बताया जाता है कि आमिर खान 90 के दशक में एक ब्रिटिश जर्नालिस्ट पर फिदा हो गए थे और इस मोड़ पर उनके जवानी के दिनों काफी जबरदस्त ट्विस्ट आया था।

अमिताभ बच्चन के लिए आई थी भारत

किसी जमाने में आमिर खान ब्रिटिश जर्नालिस्ट जेसिका हाइन्स को डेट कर चुके हैं। जेसिका हाइन्स 1990 के दौरान अमिताभ बच्चन की बायोग्राफी के लिए इंडिया आई थीं। इसी दौरान आमिर की मुलाकात जेसिका हाइन्स से हुई और मामला बढ़ते बढ़ते एक अलग ही लेवल पर पहुंच गया।

आमिर खान और जेसिका हाइन्स का रिलेशन

आमिर खान और जेसिका हाइन्स दोनों ने ही कभी भी अपने रिश्ते की भनक किसी को नहीं लगने दी। बताया जाता है कि उस समय रीना दत्ता आमिर खान की पत्नी थीं और उनका दिल किसी और पर आ गया।

आमिर खान का नाजायज बच्चा

आमिर खान के भाई फैजल खान ने दावा किया था कि सालों आमिर खान और जेसिका हाइन्स का अफेयर चला। हालांकि आमिर खान और जेसिका हाइन्स का ये रिश्ता लंबा नहीं चल सका और जल्द ही दोनों अलग हो गए। इतना ही नहीं आमिर खान के भाई ने दावा किया था कि आमिर खान और जेसिका हाइन्स का एक बच्चा भी है। आमिर खान के इस नाजायज बच्चे के बारे में किसी को नहीं पता। जेसिका हाइन्स ने कभी इस बारे में बात नहीं की। और जब सवाल किया गया तो उन्होंने इस बारे में जवाब देने से भी साफ इंकार कर दिया।

सिमी चंदोक ने खोली आमिर खान की लाइफ की परतें

आमिर खान ने कभी नहीं माना कि उनका कोई नाजायज बच्चा है। आमिर खान के भाई के साथ साथ पत्रकार सिमी चंदोक में भी हाल ही में आमिर खान की पर्सनल लाइफ पर एक वीडियो बनाया और इस बारे में बात की।