Aamir Khan breaks silence for the first time amidst ‘Love Jihad’ allegations

Aamir Khan breaks silence for the first time amidst ‘Love Jihad’ allegations


Aamir Khan on Love Jihad: आमिर खान ने तीसरी शादी क्या कर ली कि सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। सुपरस्टार ने एक निजी फंक्शन में 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी की थी। इस मौके पर खास लोग मौजूद थे।

Aamir Khan

अब आमिर खान बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं उनपर लव जिहाद करने का आरोप लग रहा है। गौरतलब है कि गौरी उनकी तीसरी पत्नी हैं और इसके पहले वो रीना दत्ता और किरण राव से शादी कर चुके हैं। ना सिर्फ हिंदू कम्युनिटी बल्कि अब मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती, मौलाना इफ्राहिम हुसैन ने भी आमिर खान को खरी खोटी सुनाई।

इसके अलावा मौलाना साहब ने आमिर खान के खिलाफ एक फतवा भी जारी किया है। अभी तक आमिर खान पूरी तरह से चुप थे लेकिन अब उनका बयान सामने आया है। लव जिहाद को लेकर उन्होंने जो सफाई दी है वो हैरान करने वाली है।

इंटरव्यू में बोले आमिर खान

सुपरस्टार आमिर खान ने तीन शादियों और परिवार पर खुलकर बात की। उनका कहना था कि उनके परिवार में लोगों की अलग अलग धर्मों में शादियां हुईं हैं और कभी धर्म परिवर्तन करने की बात नहीं सामने आई। लव जिहाद वाले आरोप पर आमिर खान ने खुलकर जवाब देते हुए कहा, ”सच बात सिर्फ इतनी है कि हमारा परिवार बहुत खुला और सबको अपनाने वाला है। मेरी दोनों बहनों की शादी हिंदू परिवार में हुई है। मेरी बेटी की शादी भी एक हिंदू से हुई है। मेरे कजिन मंसूर की शादी एक क्रिश्चियन से हुई है।” इसके बाद आमिर खान का ये बयान चर्चा में है। बता दें कि आमिर खान का पुतला बजरंग दल ने फूंका था क्योंकि उनको लगा था कि गौरी स्प्रैट हिंदू हैं। हालांकि वो हिंदू नहीं बल्कि एक ईसाई हैं।

आमिर खान पर लोग कई तरह के आरोप लगा रहे हैं और जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने तो आमिर खान को मारने पर 5 करोड़ का इनाम तक रख दिया है। इसके अलावा उनका कहना है कि जो आमिर खान की हत्या करेगा उसका केस भी वहीं लड़ेंगे।