Aamir Khan announces third wedding with gauri spratt saya bless us we are getting marry on 5th July

Aamir Khan announces third wedding with gauri spratt saya bless us we are getting marry on 5th July


Aamir Khan Announces Third Marriage: सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी तीसरी शादी का ऐलान अब खुद कर दिया है। काफी समय से मीडिया और सोशल मीडिया पर आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर कयासबाजी चल रही थी ऐसे में अब आमिर खान ने खुद साफ कर दिया है कि वो 5 जुलाई को अपने घर पर ही गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Aamir Khan

आमिर खान के इस ऐलान के बाद अब उनके फैंस और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं कि 60 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनते हुए आमिर खान कैसे लगेंगे। इसके साथ ही हर किसी को आमिर खान और गौरी की शादी की पहली तस्वीरों का भी काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

आमिर खान ने कहा, “हां मेरी शादी हो रही है 5 जुलाई को और बहुत ही छोटी शादी है घर पर ही कर रहे हैं। दोनों फैमिली के लोग होंगे। 5 जुलाई हमारे लिए बहुत ही खास दिन है। बस दोनों फैमिली हैं, कुछ खास दोस्त हैं, छोटा सा फंक्शन घर पर ही कर रहे हैं हम लोग। हम सबकी दुआएं चाहेंगे। आप सब लोग आशीर्वाद दें, प्रार्थना करें कि हम खुश रहें और अच्छा सफर रहे हमारा। शादी में करीबी लोग बचपन के दोस्त लोग रहेंगे। बहुत ही छोटा अफेयर है। घर पर ही है।”

मजेदार बात ये है कि इस दौरान आमिर खान के बेटे जुनैद खान भी उनके साथ ही मौजूद थे। जुनैद खान 33 साल के हैं और अभी तक कुआंरे ही हैं। ऐसे में उनके सामने 60 साल के आमिर खान ने आमिर खान ने अपनी तीसरी शादी का ऐलान किया तो वो पापा आमिर खान की इस अनाउंसमेंट पर हंसते हुए और काफी खुश दिखे।