Mahesh Babu Family Wedding: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के परिवार में इन दिनों खुशियों का माहौल है। उनके भांजे सिद्धार्थ गल्ला ने अपनी साउथ कोरियन गर्लफ्रेंड ह्येन किम से शादी कर ली है। दोनों ने तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

ऐसा था दूल्हा-दुल्हन का लुक
शादी की तस्वीरें महेश बाबू की बहन मंजुला घट्टामनेनी ने शेयर की हैं। इनमें सिद्धार्थ सफेद शर्ट और वेश्टी पहने नजर आए। वहीं, ह्येन लाल रंग की खूबसूरत सिल्क साड़ी में दुल्हन बनीं। दोनों साथ में बेहद अच्छे लग रहे हैं।
Wedding Bells! ❤️💍Siddharth Galla, nephew of Superstar Mahesh Babu, ties the knot with longtime girlfriend Hyein Kim in an intimate ceremony. Wishing the couple a lifetime of love and happiness! ❤️#SiddharthGalla #HyeinKim #MaheshBabu #Tollywood https://t.co/VSVAzDxZLk
— Rajesh Kumar Reddy E V (@rajeshreddyega) November 25, 2026
कौन हैं सिद्धार्थ गल्ला?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ और ह्येन ने डेस्टिनेशन वेडिंग की है। हालांकि, शादी की जगह के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। समारोह में परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए। तस्वीरों में महेश बाबू और उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर नजर नहीं आए। हालांकि, उनकी मौजूदगी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
बता दें कि सिद्धार्थ, कारोबारी और पूर्व सांसद गल्ला जयदेव के छोटे बेटे हैं। उनकी मां पद्मावती, महेश बाबू की बहन हैं। इस तरह सिद्धार्थ अभिनेता के भांजे लगते हैं।



