Salman Khan starrer Matrubhumi new song Madirapan out watch full video Salman Khan Dance becomes TOT

Salman Khan starrer Matrubhumi new song Madirapan out watch full video Salman Khan Dance becomes TOT


Madirapan Song: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने खास अंदाज और दमदार डांस से फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गाना ‘मदिरापान’ रिलीज हो गया है। गाने में सलमान खान का सिग्नेचर डांस स्टाइल और शानदार स्वैग देखने को मिल रहा है। मस्ती और जोश से भरपूर इस गाने ने फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।

Madirapan

आर्मी की मस्ती और भाईचारे की दिखी झलक

‘मदिरापान’ में सलमान खान अपनी स्क्वॉड के साथ मस्ती करते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। गाने में आर्मी की जिंदगी के उस पहलू को दिखाया गया है, जहां मुश्किल परिस्थितियों के बीच भी जवान एक-दूसरे के साथ खुशियों के पल बिताते हैं। सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की केमिस्ट्री भी गाने को खास बना रही है। दोनों की स्क्रीन प्रेजेंस और सलमान का डांस इसके आकर्षण को बढ़ाते हैं।

हिमेश रेशमिया ने तैयार किया म्यूजिक

इस गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है, जबकि इसकी कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी मुदस्सर खान ने संभाली है। गाने के बोल समीर अंजान ने लिखे हैं। म्यूजिक, डांस और मस्ती का शानदार मेल इसे पार्टी सॉन्ग बनाने की कोशिश करता है।

अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी है फिल्म

‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। भारत में फिल्म के वितरण की जिम्मेदारी जियो स्टूडियोज के पास है, जबकि विदेशों में जी स्टूडियोज इसे रिलीज करेगा। फिल्म में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब फिल्म के नए गाने के रिलीज के बाद दर्शकों को इसकी रिलीज का इंतजार है।