Saba Faisal husband extra marital affair says receptionist left the job muslim actress on husband affair

Saba Faisal husband extra marital affair says receptionist left the job muslim actress on husband affair


Saba Faisal Husband Extra Marital Affair: पाकिस्तानी टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सबा फैसल अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। 68 साल की एक्ट्रेस ने शादीशुदा मर्दों के अफेयर और एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप पर ऐसी बात कही कि सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। उनके बयान पर कई यूजर्स ने नाराजगी जताई और उन्हें अपनी सोच बदलने की सलाह दी।

Saba Faisal

पति के ऑफिस की रिसेप्शनिस्ट से जुड़ा किस्सा सुनाया

सबा फैसल ने एक पॉडकास्ट में करीब 20 साल पुराना किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि एक बार वह अपने पति को लेने उनके ऑफिस पहुंची थीं। वहां उन्होंने रिसेप्शनिस्ट से कहा कि वह फैसल की पत्नी हैं। अगले दिन उनके पति ने बताया कि रिसेप्शनिस्ट ने नौकरी छोड़ दी है।

एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने पति से पूछा कि क्या उनका उस लड़की के साथ अफेयर था, तो उन्होंने इस बात को स्वीकार किया। इसके बाद सबा ने कहा कि पत्नी इतनी मजबूत होनी चाहिए कि कोई दूसरी महिला उसके पति के करीब आने की हिम्मत न करे।

दूसरी एक्ट्रेस ने भी जताई नाराजगी

सबा के इस बयान पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस मंशा पाशा ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि धोखा देना किसी अमीर आदमी की आदत नहीं, बल्कि गलत व्यवहार है। ऐसे मामलों को सामान्य बताना सही नहीं है। उनके मुताबिक, इस तरह की सोच से परिवार में तनाव और मानसिक परेशानी बढ़ सकती है।