Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि यहां पर कई सारे सितारे जैसे कि अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव से लेकर दिनेश लाल यादव और निरहुआको दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। आज के वक्त में इन सितारों की पापुलैरिटी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।

अक्सर सोशल मीडिया पर भी भोजपुरी गाने जमकर वायरल होते हुए नजर आते हैं और इस लिस्ट में नए से लेकर पुराने गाने भी शामिल है। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि अक्षरा सिंह का एक बेहद ही पुराना गाना वायरल हो रहा है। जिसमें वह अनिल समर्थ के साथ में कातिल अदाओं में रोमांस करती नजर आई।
इस वीडियो में अक्षरा सिंह और अनिल समर्थ को बेहद रोमांटिक अंदाज में देखा जा रहा है। गाने को इंदू सोनाली ने अपनी आवाज दी है और विनय बिहारी ने इसके लिरिक्स लिखने का काम किया है। इस वीडियो को भोजपुरी एचडी फिल्म नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और इस पर अभी तक 5.7 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।



