Rakhi Sawant challenges govinda rumoured girlfriend komal rani to makes servant of sunita ahuja

Rakhi Sawant challenges govinda rumoured girlfriend komal rani to makes servant of sunita ahuja


Rakhi Sawant On Komal Rani: बेबाक अंदाज को लेकर मशहूर राखी सावंत इन दिनों सुनीता आहूजा को खुलकर सपोर्ट कर रही हैं। एक बार फिर से राखी सावंत ने सुनीता के सपोर्ट में पैपराजी से सामने स्टेटमेंट दिया है और कोमल के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली है।

Rakhi Sawant

राखी सावंत ने कोमल को ललकारते हुए कहा, “कोमल रानी, मैं राखी सावंत बनाऊंगी तुझे सुनीता की नौकरानी, बहुत जल्द। दूसरों के घर बर्बाद करती है, दूसरों के घर संसार में आप लगती है। कोमल तू देख अभी।” एयरपोर्ट से सामने आया राखी सावंत का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजंस राखी के इस बेबाक अंदाज को काफी पंसद कर रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले राखी सावंत से फोन पर बात करते हुए ही सुनीता आहूजा ने खुलासा किया था कि उन्होंने तलाक की अर्जी इसलिए वापस ली क्योंकि गोविंदा और कोमल मेरे तलाक के बाद अपनी शादी प्लान कर रहे थे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि गणेश उत्सव के दौरान गोविंदा को अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा पंडाल में देखा गया था, जिसके बाद से सुनीता आहूजा और गोविंदा के बीच अनबन की खबरें तेज हो गईं।

सुनीता ने मीडिया में खुलकर गोविंदा पर निशाना साधा और इशारों में घर तोड़ने की कोशिश करने वालों पर नाराजगी जताई। उन्होंने महिलाओं और जेन-जी (Gen-Z) से समर्थन की भी अपील की।