Priyanka Chopra Once Revealed That A Director Asked To Show Underwear In Movie Song Priyanka chopra penty demand controversy

Priyanka Chopra Once Revealed That A Director Asked To Show Underwear In Movie Song Priyanka chopra penty demand controversy


Priyanka Chopra Controversy: फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी हसीनाएं हैं जिन्होंने कास्टिंग काउच को लेकर खुलकर बात की है। आज हम आपको एक ऐसी ही बॉलीवुड अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिनसे फिल्म के एक गाने के लिए ऐसी डिमांड कर दी गई थी जिसके बाद में उन्होंने कभी भी उसे डायरेक्टर के साथ में काम नहीं किया।

Priyanka Chopra

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की देसी गर्ल कहीं जाने वाली प्रियंका चोपड़ा की जो आज हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी बड़ा नाम कमा चुकी है। दरअसल एक फिल्म के दौरान एक डायरेक्टर ने उनके स्टाइलिस्ट को ऑर्डर दे दिया था कि गाने में प्रियंका चोपड़ा की अंडरवियर नजर आनी चाहिए। तब अभिनेत्री की उम्र सिर्फ 19 साल थी और डायरेक्टर की इस घटिया डिमांड के चलते उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया था।

फिल्म में एस्कॉर्ट का किरदार निभा रही थी प्रियंका

बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा ने फोर्ब्स विमेन शिखर सम्मिट के वक्त डायरेक्टर की इस गंदी डिमांड को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि “एक गाना था जिसमें मैंने फिल्म में एस्कॉर्ट का किरदार निभाया था क्योंकि सुंदर लड़कियां ऐसा ही करती हैं। मुझे एस्कॉर्ट बना था और इस गाने में मुझे इस लड़के के लिए अट्रैक्टिव भी होना था। मैं बहुत ज्यादा उत्साहित थी क्योंकि यह बहुत ही बड़े इंडियन एक्टर के साथ में मेरी पहली फिल्म थी। साथ ही में इस एस्कॉर्ट के पहलू और ह्यूमन साइड को लेकर भी उत्साहित थी।”

प्रियंका चोपड़ा ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि “मुझे यह गाना भी बहुत अच्छे से याद है और मैं डायरेक्ट से बात कर रही थी। तब मैंने कहा था कि क्या आप मेरे स्टाइलिश से बात कर लोगे और उसे समझाओगे की कपड़ों के मामले में उन्हें क्या चाहिए। तो मैं ठीक उसके पीछे खड़ी हुई थी और वह अपनी कुर्सी पर बहुत ही हकदार तरीके से बैठा हुआ था। उसने अपना फोन उठाया और कहा कि सुनो जब वह अपनी पैंटी दिखाती है तो लोग उसे देखने के लिए सिनेमा में आते हैं। इसी वजह से इसे बहुत ही छोटा होना चाहिए जिससे कि उसकी पैंटी मुझे दिखे। जो लोग आगे बैठे हुए हैं उन्हें भी उसकी पैंटी नजर आए और उन्होंने ऐसा चार बार कह दिया था।”

डायरेक्टर की इस घिनौने डिमांड की वजह से छोड़ दी थी फिल्म

प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया था कि उन्होंने इस फिल्म के लिए दो दिन की शूटिंग पूरी कर ली थी। लेकिन डायरेक्टर के इस घिनौने डिमांड की वजह से उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया था और प्रोडक्शन कंपनी को हुए खर्च की भरपाई का भी भुगतान उन्होंने खुद किया था। साथ ही उन्होंने दोबारा कभी भी उस डायरेक्टर के साथ में काम नहीं किया।