Akanksha Chamola slams shreya kalra for making fun of her divorce with gaurav khanna lock upp 2

Akanksha Chamola slams shreya kalra for making fun of her divorce with gaurav khanna lock upp 2


Akanksha Chamola Slams Shreya Kalra: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 इस समय काफी ज्यादा विवादों में बना हुआ है और घर में ड्रामा रुकने का नाम भी नहीं ले रहा है। दरअसल हाल ही में अभिनेत्री आकांक्षा चमोला को शो की कंटेस्टेंट श्रेया कालरा को बुरी तरह सुनाते हुए देखा गया।

Akanksha Chamola Shreya Kalra

ऐसा इसीलिए क्योंकि गौरव और आकांक्षा के तलाक पर श्रेया ने कमेंट बाजी की थी।हाल ही में आकांक्षा चमोला को इस बारे में पता चला कि श्रेया ने उनके इतने पर्सनल मैटर पर कमेंट किया है तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सबके सामने श्रेया को खूब जमकर सुनाया।

आकांक्षा ने श्रेया से किया सवाल

आकांक्षा चमोला ने श्रेया से सीधे सवाल करते हुए कहा कि जब वह गौरव को बाहर से जानती भी नहीं है तो उनके निजी रिलेशनशिप पर कमेंट करने वाली वह होती कौन है? आकांक्षा ने कहा कि तुम गौरव को ‘गौरव जी’ कहकर रिस्पेक्ट देती हो और मुझे यहां पर गलत दिखाना चाहती हो।

अभिनेत्री ने यह भी दावा किया कि श्रेया ने यह तक बोला है कि उनका और गौरव का तलाक होना बिल्कुल सही था। ऐसा इसीलिए क्योंकि वह गौरव के लायक है ही नहीं। इस बात से आकांक्षा काफी हर्ट हुई और उन्होंने कहा कि किसी की टूटी शादी का मजाक बनाना बहुत गलत बात होती है।

कैमरे के सामने श्रेया कर रही नाटक?

आकांक्षा चमोला ने श्रेया पर जो भी आरोप लगाए उनको श्रेया ने नकारा। साथ ही श्रेया का कहना था कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा है। आकांक्षा को सुनी सुनाई बातों पर यकीन नहीं करना चाहिए। लेकिन आकांक्षा रुकने का नाम नहीं लेती है। आकांक्षा ने कहा कि अगर श्रेया की निजी जिंदगी पर कोई बोलेगा तो उन्हें भी बुरा लगेगा। वह दूसरों की भावनाओं के साथ में क्यों खेल रही है?

आकांक्षा चमोला ने यह तक कह दिया कि श्रेया कैमरे के सामने सिर्फ अपनी अच्छी इमेज बनाने का नाटक कर रही है। अंत में उन्होंने श्रेया पर तंज करते हुए यह भी कहा कि अगर वह खेल के लिए विलेन बन जाती है तो कम से कम रिस्पेक्ट तो मिलेगी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शो के पुराने एपिसोड के दौरान श्रेया ने आकांक्षा चमोला को लेकर कई तरीके की बातें की थी। जिसमें उनके साथ शिल्पा शिंदे और माधुरी ग्रोवर भी नजर आई थी। जहां श्रेया ने कहा था कि गौरव खन्ना और एक लकी इंसान है और उनका इस चुड़ैल से पीछा छूट जाएगा। ऐसी पत्नी भगवान किसी को भी ना दे।

श्रेया ने गौरव और आकांक्षा के तलाक को लेकर की थी बात

श्रेया ने आकांक्षा और गौरव के तलाक को लेकर कई तरीके के और भी कमेंट किए थे। जिसको लेकर अब हाल ही में शो के कंटेस्टेंट योगेश ने खुलासा कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ शिल्पा शिंदे ने भी यह एक्सेप्ट किया है की आकांक्षा और गौरव के तलाक को लेकर श्रेया और उनके बीच में बातचीत हुई थी।