Shararat Actress Jia Malhotra Aka Shruti Seth Spotted In Mumbai With Husband And Daughter Alina Video Viral

Shararat Actress Jia Malhotra Aka Shruti Seth Spotted In Mumbai With Husband And Daughter Alina Video Viral


Shruti Seth Daughter Video Viral: टीवी शो ‘शरारत’ में नजर आ चुकी जिया मल्होत्रा यानी कि श्रुति सेठ को बच्चा-बच्चा जानता है। हाल ही में उन्हें मुंबई में पति और बेटी के साथ में देखा गया। लेकिन इस दौरान श्रुति से ज्यादा उनकी बेटी को देखकर लोग दीवाने हो गए।

Shruti Seth

काफी सारे लोग तो श्रुति सेठ की बेटी को देखने के बाद में उन्हें आलिया भट्ट की कॉपी भी कहने लगे। इसके बाद में श्रुति सेठ की बेटी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और उनकी खूबसूरती देखने के बाद में हर कोई हैरान होने लगा।

कौन है श्रुति सेठ के पति?

काफी लोग तो ऐसे भी थे जिन्हें सोच कर हैरानी हो रही थी कि श्रुति सेठ की शादी हो चुकी है। आज भी काफी लोग सोचते थे कि श्रुति कुंवारी है। हालांकि उन्होंने दानिश असलम के साथ में शादी की जो एक फिल्म डायरेक्टर है। श्रुति की बेटी का नाम अलीना है जो 11 साल की हो चुकी है। हाल ही में तीनों को मुंबई में स्पॉट किया गया जिसके बाद अलीना की तुलना आलिया भट्ट से की जाने लगी।

श्रुति सेठ की बेटी की आलिया भट्ट से हुई तुलना

वायरल हो रहे वीडियो पर एक यूजर कमेंट करते हुए श्रुति सेठ की बेटी के लिए लिखता है कि “पहली बार देखने पर लग रहा है कि यह तो आलिया भट्ट है।” एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि “अरे यह इसकी बेटी है? मुझे तो लगा था श्रुति अभी तक कुंवारी है।” एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि “यह तो छोटी सी आलिया भट्ट लग रही है।”

अब कहां और क्या कर रही हैं श्रुति सेठ?

अगर हम श्रुति सेठ के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी होस्ट के तौर पर की थी। लेकिन बाद में साल 2003 में टीवी शो ‘शरारत’ से उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई। शो में वह जिया मल्होत्रा का किरदार निभाती हुई नजर आई थी।

बाद में श्रुति ने फिल्म ‘वैसा भी होता है पार्ट 2’ से बॉलीवुड डेब्यू भी किया था। इसके बाद वो फना, राजनीति, और स्लमडॉग मिलियनेयर जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है। फिर उन्होंने साल 2019 में फ़िल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। अभी के वक्त में वह छोटे पर्दे पर काम कर रही है और साल 2024 में टीवी शो जिंदगीनामा में भी नजर आ चुकी है। उसके बाद वह अभी तक किसी भी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई।