TMKOC Actor Bhide Aka Mandar Chandwadkar Reveals Facing Severe Hair Loss At The Age Of 23

TMKOC Actor Bhide Aka Mandar Chandwadkar Reveals Facing Severe Hair Loss At The Age Of 23


Mandar Chandwadkar Hairloss At 23: तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल पिछले 18 सालों से दर्शकों के बीच में छाया हुआ है। इसमें हर एक कलाकार अपनी अपनी जगह बन चुका है और दर्शकों के बीच-बीच छा चुका है। लेकिन मंदार चंदवादकर जो शो में आत्माराम भिड़े का किरदार निभाते हैं। वो भी अब लोगो के बीच काफ़ी लोकप्रिय हो चुके हैं।

Mandar Chandwadkar

हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल के 18 साल पूरे हुए और इसको लेकर सेलिब्रेशन भी रखा गया। जहां मंदार चंदवादकर ने अपने मुश्किल वक्त को याद किया और इमोशनल हुए। उन्होंने बताया कि कैसे वह इस शो के साथ जुड़े।

मंदार चंदवादकर ने खुलासा किया कि जब वह सिर्फ 23 साल के थे तो उनके बाल झड़ने लग गए थे। तब वह दुबई में मैकेनिकल इंजीनियर की नौकरी किया करते थे और अचानक से हुए हेयर लॉस के चलते वह काफी परेशान रहने लगे। उन्हें इस बात की चिंता सताने लगे कि अब वह कैसे एक्टिंग लाइन में अपना करियर बनाएंगे।

23 साल की उम्र में झड़ने लगे बाल

मंदार चंदवादकर बताते हैं कि उनका कॉन्फिडेंस पूरी तरीके से टूट गया था और बालों के चलते वह इनसिक्योर महसूस करने लगे थे। लेकिन किसको पता था कि उनकी यही कमजोरी उनकी सबसे बड़ी ताकत बन जाएगी।

मंदार चंदवादकर ने अपने संघर्ष को याद किया और बताया कि “मैं असल में एक मैकेनिकल इंजीनियर हुआ करता था। 1997 से 2000 तक मैं दुबई में था। वहां जाने से पहले मैंने मराठी सीरियल में काम किया था। मुझे ऐसा लगता था कि अब तो मेरा करियर सेट हो जाएगा। लेकिन कुछ जिम्मेदारियां के वजह से मुझे दुबई में नौकरी करने जाना पड़ा और वहां सेटल होने के 5 महीने बाद मैंने देखा कि मेरे बाल कम होते जा रहे हैं। तब मैं सिर्फ 23 साल का था।”

मंदार का लुक बना उनका ऐसेट

मंदार चंदवादकर ने आगे कहा कि “आपको लग सकता है कि यंग एज में ऐसे इंसान की मेंटल कंडीशन कैसी होगी, जो एक एक्टर बनने का सपना भी देखा है। मैं बहुत नर्वस था और मेरे रूममेट ने कहा था कि क्या पता यह लुक तुम्हारा एसेट बन जाए। सच में ऐसा ही हुआ। असित सिर को मेरा ये लुक काफ़ी अच्छा लगा। उन्होंने भिड़े के लुक को लेकर मुझपर भरोसा किया।”

मंदार चंदवादकर ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के अपने ऑडिशन को लेकर भी बात की। जब उन्हें गोकुलधाम सोसाइटी का सेक्रेटरी बनने के लिए मेकर्स ने डायलॉग दिए थे वह उन्हें आज भी बहुत अच्छे से याद है। असित मोदी का भी मंदार चंदवादकर ने शुक्रिया किया।

18 साल पहले शुरू हुआ था शो

जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को 28 जुलाई 2008 को शुरू किया गया था। इस शो के प्रोड्यूसर असित मोदी हैं। यह शो टीवी के लांगेस्ट रनिंग शोज में से एक माना जाता है। इस शो से जुड़े हुए सारे कलाकार आज के वक्त में घर-घर में फेमस है।