Kangana Ranaut on PM Modi: कंगना रनौत ने हाल ही में जेन-जी लड़कियों को गटर कहा था और पूरी जनरेशन को इसमें लपेटा दिया था। जब उनको खरी खोटी सुननी पड़ी तो सोशल मीडिया पर एक और वीडियो उनका सामने आया जिसमें वो सफाई देती हुईं नजर आईं थीं।

अब कंगना रनौत ने पीएम मोदी को लेकर भी कुछ ऐसा कहा है जो कि आपको जानना चाहिए। सबसे पहले कंगना रनौत ने जेन-जी को लेकर कहा था, “पूरी लाइफ में इतना अजीब और इतना बुरा कुछ नहीं देखा है।
इन्हें किसने जन्म दिया है, कौन इनको पाल रहे हैं? यह गटर जनरेशन है। ये लड़कियां अच्छी मां नहीं बन सकती हैं।” इसके अलावा भी कंगना रनौत ने नशे और शारीरिक संबंधों को लेकर काफी कुछ कहा था।
अब क्या बोलीं कंगना रनौत
कंगना रनौत का एक बयान फिर से वायरल हो रहा है जिसमें वो काफी कुछ कहती दिख रही हैं। मीडिया से लेकर तमाम इंफ्लुएंसर भी कंगना रनौत को भंयकर तरीके से ट्रोल कर रहे हैं। कंगना रनौत का कहना है, “आप अपने कमरे में ही अश्लील व्यवहार कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विद्यार्थी ‘एग्ज़ाम बडी’ कहते हैं। कुछ उनको घर का सदस्य मानते हैं तो कुछ लोग भगवान मानते हैं। आप हमारे पीएम का अपमान नहीं कर सकते हैं। ये बिल्कुल कूल बनने की निशानी नहीं है। अगर आपको ये सब नहीं आता है तो सीखिए और इन स्त्रीवादियों से इंफ्लुएंस होकर अपनी जिंदगी ना बर्बाद करिए। जैसे अश्लील व्यवहार आपने किया है वो अपने बेडरूम तक रखिए।”
बता दें कि कंगना रनौत उन छात्राओं को घेर रहीं थीं जिन्होंने जंतर मंतर पर पीएम मोदी को लेकर अभद्र नारे लगाए थे। हालांकि लोग इस प्रतिक्रिया बाद फिर से कंगना रनौत को ही खरी खोटी सुना रहे हैं। कंगना रनौत को लेकर मशहूर हैं कि वो अक्सर विवादों में रहती हैं और ट्रोल होती हैं।



