Neetu Mam slams Raghav Chaddha: जंतर मंतर में छात्रों ने जो आंदोलन किया उसका गवाह पूरा देश बना। सभी जानते हैं कि सोशल मीडिया पर ऐसा तूफान आया है कि देखते ही देखते करोड़ों लोग इस आंदोलन से जुड़ गए।

ऐसे में कुछ नेता भी खामोश नहीं रहे और छात्रों के हक के लिए आवाज उठाते रहे। लेकिन अब मशहूर अध्यापिका नीतू मैम ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि राघव चड्ढा को शायद काफी बुरा लगेगा। जी हां, राघव चड्ढा जो कि इस वक्त बीजेपी में हैं वो कुछ समय पहले आम आदमी पार्टी में हुआ करते थे।
इस दौरान वो बच्चों को लेकर आवाज उठाते थे। देश को गरीबों को क्या क्या मिले उसको लेकर बात करते थे लेकिन अब उन्होंने चुप्पी साधी हुई है। देश में इतना बड़ा प्रोटेस्ट हो गया लेकिन वो कुछ नहीं बोले। इसी को लेकर नीतू मैम ने राघव चड्ढा पर तंज कसा है। उनका कहना है कि राघव चड्ढा जिंदा होते तो बोलते जरूर। इसके बाद उनका ये बयान आग की तरह वायरल हो रहा है।
क्या बोलीं नीतू मैम
एयरपोर्ट में पानी की बोतल से लेकर डिलिवरी बॉयज के टाइमिंग को लेकर राघव चड्ढा ने काफी बात की थी। नीतू मैम ने कहा, “अगर राघव चड्ढा आज ज़िंदा होते, तो वे निश्चित रूप से छात्रों के लिए आवाज़ उठाते। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।” इमोशनल होकर उन्होंने ये बयान दिया है और इसपर लोगों के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं। बता दें कि बीजेपी जॉइन करने के बाद ढेरों ऐसे फॉलोअर्स थे जो कि उनको छोड़कर चले गए थे। रातों रात लाखों फॉलोअर्स कम हो गए थे। राघव का नाम भी अब नहीं दिखता है। ब
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
नीतू मैम की इस बात पर लोगों के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”हम चाहते हैं कि हर 2 साल में चुनाव हों। आम लोगों को ज़्यादा अधिकार चाहिए।” एक ने लिखा, ”चड्ढा जी ने अपनी इज्जत बेच दी है।” एक ने लिखा, ”सच में यह आदमी मर गया।” एक ने लिखा, ”भावपूर्ण श्रद्धांजली राघव चड्डा।” एक ने लिखा, ”मैन आप फायर हैं।”



