Ranbir Kapoor Sai Pallavi Ramayana trailer released rambir Kapoor and yash wins the heart with perfect graphics

Ranbir Kapoor Sai Pallavi Ramayana trailer released rambir Kapoor and yash wins the heart with perfect graphics


Ramayana Trailer: रणबीर कपूर, सई पल्लवी, यश, रवि दुबे, सनी देओल, विवेक ओबेरॉय, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह जैसी जबरदस्त स्टार कास्ट से पटी बॉलीवुड की मोस्ट अवेटिड बिग बजट फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। कुछ दिनों पहले इस ट्रेलर की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया था। लेकिन अब रिलीज के कुछ ही देर में ये ट्रेलर छा चुका है।

Ramayana Trailer

ट्रेलर में काफी सारे स्टार कास्ट की झलक देखने को मिल रही है। ट्रेलर देखे के बाद कहना गलत नहीं होगा कि इस बार रामायण को हॉलीवुड के लेवल पर बनाया गया है। एक एक बारीकी पर मेकर्स में जबरदस्त काम किया है।

फिल्म रामायण के ट्रेलर की शुरूआत ही भगवान पुरुषोत्तम राम से होती है, जिन्हे देखने के बाद साफ है कि रणबीर कपूर ने इस किरदार में जान फूंक दी है। इसके बाद ट्रेलर में सीता और राम के विवाह की झलक देखने को मिलती है।राजकुमारी सीता के किरदार में साई पल्लवी जबरदस्त लग रही हैं वहीं रवि दुबे ने लक्ष्मण बनकर सबके दिलों पर छा गए हैं।

दिलचस्प बात ये है कि ‘रामायण’ में टीवी के असली राम अरुण गोविल ने दशरथ का किरदार निभाया है। इसी बीच कहानी में कैकेई की एंट्री होती है, जिसके कहने पर राम, सीता और लक्ष्मण के साथ अपने भव्य महल को छोड़ देते हैं। इसके बाद ट्रेलर में रावण की एंट्री होती है, जिसका किरदार यश ने निभाया है। रावण बनकर यश कमाल लग रहे हैं। लग रहा है कि जैसे इस किरदार के साथ यश के अलावा कोई और इंसाफ कर ही नहीं सकता था। यश की चाल छा गई है और लोगों को डरा रही है।

वहीं सूर्पनखा के किरदार में रकुल प्रीत ने कमाल किया है, हालांकि ट्रेलर में रकुलप्रीत को ज्यादा स्पेस नहीं दिया गया है। फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर में मेकर्स का पूरा ध्यान राम और रावण पर ही है। फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है।