raja Chaudhary reaction daughter palak Tiwari and irbahim ali khan relationship i am only biological father

raja Chaudhary reaction daughter palak Tiwari and irbahim ali khan relationship i am only biological father


Raja Chaudhary On Palak Ibrahim Relationship: एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनकी बेटी पलक तिवारी की जोड़ी सबसे बेस्ट मम्मी बेटी की जोड़ी मानी जाती है। इसके साथ ही समय समय पर श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड राजा तिवारी भी अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में आ जाते हैं। अब एक बार फिर से राजा चौधरी ने बेटी पलक तिवारी के साथ अपने रिलेशन को लेकर बातचीत की है।

Raja Chaudhary On Palak Ibrahim

राजा चौधरी ने पलक तिवारी और इब्राहिम खान के रिलेशन पर भी चुप्पी तोड़ी है। पिछले काफी समय से पलक तिवारी और इब्राहिम खान के रिलेशन के चर्चे जोरों पर हैं। दोनों अकसर पार्टी और वेकेशन पर साथ दिखाई देते हैं। पलक तिवारी और इब्राहिम खान की डेटिंग के चर्चा पर जब राजा चौधरी से सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा, “मैं इस पर कुछ कहने के लिए सही पर्सन नहीं हूं। ये सवाल आप उनकी मां से पूछिए उन्हें परेशानी है या नहीं।”

पलक से जुड़ी चीजों को देखना बंद कर दिया

इसके साथ ही राजा चौधरी ने बेटी पलक के साथ अपने रिश्तों को लेकर भी रिएक्ट किया है। श्वेता और राजा की बेटी पलक,सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान संग रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। इस बारे में जब राजा से एक एक इंटरव्यू में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर पलक से जुड़ी चीजों को देखना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि सालों तक बेटी से रिश्ता सुधारने की कोशिश की लेकिन अब वह खुद को सिर्फ एक ‘बायोलॉजिकल फादर’ मानते हैं।

18 सालों में 2-3 बार ही बात कर पाया

अपनी बात आगे रखते हुए राजा ने कहा कि वह अब पलक की फोटो और वीडियो नहीं देखते। राजा ने कहा कि मैंने बहुत कोशिश कर ली है। बीते 18 सालों में मैं पलक से सिर्फ दो या तीन बार ही बात कर पाया हूं। साल 2022 या 2023 में उनके जन्मदिन पर पलक की और राजा की आखिरी बार मुलाकात हुई थी। लेकिन ज्यादा देर साथ नहीं रहे थे।

मुझे पिता नहीं मानती पलक

बता दें कि राजा चौधरी ने कहा कि वह पलक की जिंदगी में दखल नहीं देते। राजा चौधरी ने कहा, “क्योंकि वो अकेले नहीं रहती। हां, शायद वो मेरे साथ होती, या मेरी जिंदगी का हिस्सा होती, तो मुझे फर्क पड़ता। वो मुझे पिता नहीं मानती। इसलिए ये सवाल आपको मुझसे नहीं उनकी मां से पूछना चाहिए। लेकिन कभी उसे मेरी जरूरत हुई तो मैं उसके लिए हमेशा खड़ा हूं।”