Amitabh Bachchan, Rekha and Aamir Khan’s film Time Machine was never released, know the story

Amitabh Bachchan, Rekha and Aamir Khan’s film Time Machine was never released, know the story


Amitabh Rekha Unreleased Film: बॉलीवुड की ऐसी फिल्में हैं जो कि समय पर बनी नहीं और किसी ना किसी कारण वो रिलीज नहीं हो पाईं। कुछ आधी अधूरी बनकर रुक गईं तो कुछ पूरी बनकर भी रिलीज नहीं हुईं।

Amitabh Rekha

इस वक्त ऐसी ही एक फिल्म को लेकर चर्चा है जिसमें आमिर खान, अमिताभ बच्चन, रेखा, रवीना टंडन और नसीरुद्दीन शाह जैसे सितारे लीड रोल में थे। कहा जाता है कि इस फिल्म की आधी शूटिंग हो गई थी लेकिन फिल्म रिलीज नहीं हो पाई।

अमिताभ बच्चन और रेखा का इस फिल्म काफी अच्छा रोल था और आमिर खान एक शानदार अभिनेता के तौर पर लीड रोल में थे। आज इसको लेकर चर्चा हो रही है और फैंस चाहते हैं कि फिल्म फिर से बनाई जानी चाहिए।

कौन सी फिल्म थी?

सबसे पहले ये बता दें कि इस फिल्म का नाम ‘टाइम मशीन’ था जो कि साई-फाई फिल्म थी। आज से करीब 34 साल पहले पहले सन् 1992 में इस फिल्म के बनने की शुरुआत हुई थी और इसकी तीन तिहाई हिस्सा शूट भी हो गया था। हालांकि किसी कारणवश फिल्म पूरी नहीं बनी और आज तक थिएटर्स में नहीं रिलीज हो पाई। हालांकि इस फिल्म के रुकने और ना रिलीज होने के पीछे क्या कारण थे इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हो पाया है। आमिर खान इसके बाद कभी इस फिल्म कि जिक्र करते नहीं दिखाई दिए।

कैसी थी फिल्म की कहानी?

आमिर खान और रवीना टंडन के अलावा अमिताभ बच्चन और रेखा का भी काफी शानदार रोल इस फिल्म में थे। आमिर खान इस फिल्म में एक अनाथ लड़के के किरदार में थे जो कि टाइम मशीन के जरिए समय से पीछे जाकर अपने मापा पिता से मिलना चाहता है। उनके पिता के किरदार में नसीरुद्दीन शाह थे। हालांकि वो इसमें लगा रहता है और महाभारत के काल में पहुंच जाता है। इस फिल्म में एक सीन है जिसमें दिखाया गया है टाइम मशीन के जरिए आमिर खान साल 1960 के दशक में पहुंच जाते हैं जिसमें स्ट्रगल कर रहे अमिताभ बच्चन से उनकी मुलाकात होती है।