- उन्होंने सरकार को बातचीत कर समाधान निकालने की सलाह दी।
नीट पेपर लीक और छात्रों के आत्महत्या के विरोध में जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस की तरफ से प्रदर्शन के 21वें दिन शनिवार (18 जुलाई, 2026) को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करने को लेकर अन्ना हजारे की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि सरकार उनके सब्र की परीक्षा न लें.
इसके साथ ही, अन्ना हजारे ने केंद्र सरकार को नसीहत भी दी है. उन्होंने कहा कि सरकार को किसी अप्रिय घटना के होने तक का इंतजार नहीं करना चाहिए. सिर्फ बातचीत करने में कोई नुकसान नहीं है. भले ही आप उनकी मांगों को मानें या न मानें, लेकिन सरकार को उठाए जा रहे मुद्दों पर बाचतीत जरूर करनी चाहिए.
सोनम वांगचुक को लेकर बोले अन्ना हजारे
महाराष्ट्र के रालेगन सिद्धी में न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में अन्ना हजारे ने कहा, ‘किसी भी मुद्दे का समाधान सिर्फ चुप्पी साधकर बैठने से नहीं निकलता है. इसके लिए संवाद जरूरी है. सरकार को इस मामले पर अपनी चुप्पी को तोड़ना चाहिए. वह पिछले 20 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं, ऐसे व्यक्ति की सब्र की परीक्षा नहीं लेना ठीक नहीं है. इस मामले पर सरकार संवाद स्थापित करें, अपनी बात भी रखे और सामने वाले पक्ष की भी बात सुने.’
VIDEO | “Government should not wait for a tragic outcome, and there is no harm in holding discussions”, says Activist Anna Hazare on Delhi Police shifting activist Sonam Wangchuk to hospital.
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/BUNU2LSEN7
— Press Trust of India (@PTI_News) July 18, 2026
सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक नीट पेपर लीक के विरोध और अपनी मांगों को लेकर पिछले 20 दिनों से देश की राजधानी दिल्ली में स्थित जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की तरफ से आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे थे, लेकिन शनिवार (21 जुलाई, 2026) को दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को लेकर देखते हुए उन्हें तुरंत सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में उनका इलाज जारी है.
हालांकि, दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई के बाद प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के साथ-साथ देश की कई राजनीतिक पार्टियों ने इस पर विरोध दर्ज कराते हुए दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.
यह भी पढ़ेंः Exclusive: ‘सोनम के सभी वाइटल्स नॉर्मल हैं, पर…’, सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट पर वांगचुक की पत्नी का गंभीर आरोप



