Why did Ranveer Singh hide his face? Something massive is in the works

Why did Ranveer Singh hide his face? Something massive is in the works


Ranveer Singh Hiding Face: क्या धुरंधर के बाद रणवीर सिंह फिर से कोई बड़ा धमाका करने वाले हैं? इसको लेकर लोगों ने तब बातें करना शुरु कर दिया जब रणवीर सिंह अपने लुक्स को छिपाते हुए नजर आए।

Ranveer Singh

जी हां, एक वीडियो सामने आया है जिसमें रणवीर सिंह को मास्क लगाकर कहीं से निकलते हुए देखा जा सकता है। खबरों की मानें तो जय मेहता के पिता फिल्ममेकर हंसल मेहता के ऑफिस से निकल रहे थे।

इस दौरान एक पल के लिए भी उन्होंने अपना चेहरा नहीं दिखा। ऐसा लग रहा था जैसे वो अपना न्यू लुक किसी को नहीं दिखाना चाहते। रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह कई धमाकेदार प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। इनमें से एक का नाम ‘प्रलय’ है जिसके लिए लोग इंतजार कर रहे हैं।

दीवाली तक शुरु हो होगी शूटिंग

वैरायटी इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि रणवीर सिंह अपनी फिल्म प्रलय दीवाली तक शुरु करने वाले हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण फिर से मां बनने वाली हैं और कहा जा रहा है इस फिल्म की शूटिंग के बाद वो पैटरनिटी ब्रेक लेंगे। इससे इस फिल्म का प्रोडक्शन कुछ समय के लिए रुक जाएगा। रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं लेकिन धुरंधर वाले अंदाज ने अब तक सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”हैंडसम।” एक ने लिखा, ”ये कौन है।” एक ने लिखा, ”कुछ बड़ा होने वाला है।” एक ने लिखा, ”रणवीर सिंह काफी कमाल के एक्टर हैं।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।